{"_id":"60f2b819b41b9271113dfa11","slug":"punjab-top-news-17-july-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: नवजोत सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस की प्रधानी मिलनी तय और गांवों में हो रही बिजली चोरी... पढ़ें पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: नवजोत सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस की प्रधानी मिलनी तय और गांवों में हो रही बिजली चोरी... पढ़ें पांच बड़ी खबरें
Sat, 17 Jul 2021 04:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 17 Jul 2021 04:53 PM IST
सार
शनिवार को पंजाब में राजनीतिक सरगर्मियां अचानक तेज हो गई। सुबह पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले। सीएम के फार्महाउस पर दोनों की बैठक के बाद कैप्टन ने कहा कि पंजाब प्रभारी से सार्थक बातचीत हुई। उन्होंने दोहराया कि आलाकमान का हर फैसला मान्य होगा। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली से लौटे नवजोत सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ से मुलाकात की। इसके बाद सिद्धू ने अन्य मंत्रियों और विधायकों से मुलाकात की।
विज्ञापन
पंजाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को दिल्ली में पार्टी की पंजाब इकाई के नेताओं के साथ बैठक की। संभवत: इसमें राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। वहीं दिल्ली लालकिला हिंसा के मामले में शुक्रवार को पंजाब विधानसभा की समिति ने युवा किसानों के बयान दर्ज किए। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन
पंजाब संकट पर विराम: नवजोत सिद्धू के सिर पर पार्टी प्रधान का ताज सजना तय, शाम तक होगी घोषणा
पंजाब कांग्रेस के विवाद का निपटारा हो गया है। पार्टी आलाकमान के करीबी सूत्रों के अनुसार, नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी की प्रदेश इकाई के मुखिया बनाए जाने की घोषणा शाम तक कर दी जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सिद्धू के साथ 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
पंजाब चुनाव की तैयारी: नड्डा ने की राज्य के नेताओं संग बैठक, अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कर चुकी है पार्टी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को दिल्ली में पार्टी की पंजाब इकाई के नेताओं के साथ बैठक की। संभवत: इसमें राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष पहले ही एलान कर चुके हैं कि पंजाब में भाजपा इस बार अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: रोज चोरी हो रही दो करोड़ की बिजली, गांवों में ज्यादा मामले, पीएसपीसीएल को हर साल 1200 करोड़ की चपत
पंजाब में चल रहे बिजली संकट के बीच बिजली चोरी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ग्रामीण फीडरों से मिले आंकड़ों के अनुसार राज्य में 66 फीसदी बिजली की चोरी ग्रामीण करते हैं। लगभग 2 करोड़ रुपये की बिजली हर रोज गांवों से ही चोरी की जाती है। एक करोड़ की बिजली चोरी में उद्योग और आम उपभोक्ता शामिल हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर...
विस समिति के सामने लक्खा सिधाना का बयान: लालकिला हिंसा में गिरफ्तारियां गलत, पंजाब पुलिस ने भी नहीं की सुनवाई
दिल्ली लालकिला हिंसा के मामले में शुक्रवार को पंजाब विधानसभा की समिति ने युवा किसानों के बयान दर्ज किए। इस दौरान लक्खा सिधाना ने बयान दर्ज कराए। सिधाना समेत युवाओं ने कहा कि हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने गलत तरीके से गिरफ्तार किया। इस बारे में पंजाब पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की। इसके लिए जिम्मेदार पंजाब के डीजीपी को तलब कर जवाब मांगना चाहिए।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: रोमानिया में हुई थी युवक की मौत, बेटे को आखिरी बार देखने की तमन्ना लिए मां ने शव पहुंचने से पहले दम तोड़ा
ढाई महीने पहले रोमानिया में संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद माहिलपुर ब्लाक के गांव लंगेरी के 35 वर्षीय युवक कुलदीप सिंह का शव शुक्रवार को गांव लाया गया। उससे पहले सुबह नौ बजे उसकी मां गुरदेव कौर ने भी दम तोड़ दिया। बेटे को देखने की हसरत मन ही रख वह इस दुनिया से रुखस्त हो गईं।
पढ़ें विस्तृत खबर...