{"_id":"60f2b09cef0399742d666c60","slug":"preparation-for-punjab-elections-nadda-holds-meeting-with-state-leaders-party-has-decided-to-contest-alone","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब चुनाव की तैयारी: नड्डा ने की राज्य के नेताओं संग बैठक, अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कर चुकी है पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पंजाब चुनाव की तैयारी: नड्डा ने की राज्य के नेताओं संग बैठक, अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कर चुकी है पार्टी
Sat, 17 Jul 2021 03:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 17 Jul 2021 03:57 PM IST
सार
पंजाब चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई है। कांग्रेस जहां राज्य में आंतरिक कलह खत्म करने में जुटी है तो भाजपा रणनीति बनाने में।
विज्ञापन
पंजाब के भाजपा नेताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को दिल्ली में पार्टी की पंजाब इकाई के नेताओं के साथ बैठक की। इसमें राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष पहले ही एलान कर चुके हैं कि पंजाब में भाजपा इस बार अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
Delhi: BJP national president JP Nadda held a meeting with party leaders from Punjab today. pic.twitter.com/U9jEtHZPNW
— ANI (@ANI) July 17, 2021विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नड्डा के साथ हुई इस बैठक में पंजाब के प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, पंजाब से ही ताल्लुक रखने वाले एक अन्य महासचिव तरूण चुघ, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद थे। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच कलह को लेकर पंजाब की सत्ताधारी कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है।
विज्ञापन
भाजपा पार्टी नहीं, एक परिवार है : चुघ
बैठक के बाद चुघ ने एक ट्वीट में बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'भाजपा पार्टी नहीं परिवार है।' पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है।
आगामी चुनावों के मद्देनजर राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच गठबंधन हुआ है। इस ताजा गठबंधन के मद्देनजर भाजपा नए समीकरण बनाने और कुछ अन्य छोटे दलों को साथ लाने की संभावनाएं टटोल रही है।
अकाली दल छोड़ चुका है भाजपा का साथ
ज्ञात हो कि लंबे समय तक भाजपा का सहयोगी रहा अकाली दल कृषि कानूनों के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग हो गया था। अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा भी दे दिया था।
किसानों की नाराजी झेल रही भाजपा
किसानों की नाराजगी के मद्देनजर राज्य में भाजपा को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अकाली दल के साथ चुनाव लड़ा था और उसने 23 सीटों पर अपने उम्मीवार उतारे थे। उसे केवल तीन सीटों पर जीत मिली थी। पहली बार भाजपा राज्य में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।