{"_id":"617e325f9cf5c554c738f2e7","slug":"father-and-son-cheated-70-lakhs-on-the-pretext-of-doubling-the-money-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: बाप-बेटे ने पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 70 लाख ठगे, चिटफंड कंपनी के नाम पर लगाया चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर: बाप-बेटे ने पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 70 लाख ठगे, चिटफंड कंपनी के नाम पर लगाया चूना
Sun, 31 Oct 2021 11:36 AM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:36 AM IST
सार
अमृतसर में एक और ठगी का मामला सामने आया है। बाप-बेटे ने एक व्यक्ति को छह माह में रुपये दोगुने करने का झांसा देकर 70 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है और वे फिलहाल फरार है। पुलिस ने ग्रीन एवेन्यू के रहने वाले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमृतसर की पॉश कालोनी ग्रीन एवेन्यू के रहने वाले बाप-बेटे द्वारा चिटफंड कंपनी के नाम पर पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 70.46 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन की पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच करने के बाद आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। हुकम सिंह रोड निवासी हरिंदरपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ग्रीन एवेन्यू की कोठी नंबर 400 में रहने वाला गुरचरण सिंह और उसका बेटा मनविंदर सिंह के साथ उसकी जान-पहचान है। आरोपी बाप-बेटे ने उन्हें अपनी बातों में फंसा लिया कि वह चिटफंड कंपनी चलाते हैं और उसके पैसे को छह माह में दोगुना कर देंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-कैप्टन का फिर कांग्रेस पर वार : कहा- कृषि कानूनों पर किसानों को भ्रमित न करें चन्नी
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश में पुलिस
उसने बाप-बेटे की बातों में आकर उन्हें 70.46 लाख रुपये दे दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी बाप-बेटे ने न तो उनके पैसे दोगुने किए और न उसके पैसे लौटाए। वह अपने पैसे लेने के लिए ग्रीन एवेन्यू स्थित आरोपियों के घर गया, तो पता चला कि वे वहां से जा चुके हैं। आरोपियों ने उसे बताया था कि उनका एक दफ्तर चंडीगढ़ में है, तो वहां भी पता करवाने पर ताले लटकते मिले। सिविल लाइन के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिवदर्शन सिंह ने बताया कि यह मामला और भी बड़ा हो सकता है। क्योंकि अभी उन्हें इस बाबत एक ही शिकायत मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके मोबाइल फोन ट्रैप कर रही है।
विज्ञापन