फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab News Rs 5.75 lakh looted in a branch of Central Bank of India in Amritsar

अमृतसर में वारदात: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में घुसे नकाबपोश लुटेरे, पिस्तौल दिखा लूट ले गए 5.75 लाख रुपये

Fri, 06 May 2022 06:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 06 May 2022 06:15 PM IST
सार

घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी रवि कुमार ने बताया कि वह बैंक के बाहर खड़े थे। इस दौरान बैंक के बाहर एक कार आकर रुकी और उसमें से 4 युवक उतरकर बैंक में चले गए। क्योंकि उसे बैंक में काम था तो वह भी बैंक में चला गया।

विज्ञापन
Punjab News Rs 5.75 lakh looted in a branch of Central Bank of India in Amritsar
अमृतसर में बैंक में लूट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर जीटी रोड पर शुक्रवार दोपहर कार सवार चार लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से छह लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। दिन-दहाड़े बैंक में हुई लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और कार की नंबर प्लेट के आधार पर लुटेरों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन


जीटी रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर विजय मेहरा ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर वह अपने दफ्तर में बैठकर काम कर रहे थे। इस दौरान बैंक के अन्य कर्मचारी भी अपनी-अपनी सीटों पर काम कर रहे थे। तभी अचानक मुंह पर मास्क पहने चार युवकों ने बैंक में प्रवेश किया और पिस्तौल के बल पर बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सामने आया कि लुटेरे बैंक से 5 लाख 75 हजार रुपये लूट ले गए।  
विज्ञापन


वहीं घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी रवि कुमार ने बताया कि वह बैंक के बाहर खड़े थे। इस दौरान बैंक के बाहर एक कार आकर रुकी और उसमें से 4 युवक उतरकर बैंक में चले गए। क्योंकि उसे बैंक में काम था तो वह भी बैंक में चला गया। तभी इन युवकों में से एक ने पिस्तौल निकाल कर बैंक में खड़े सभी ग्राहकों व अन्य को एक तरफ खड़ा कर दिया और पैसे लूटने के बाद फरार हो गए। सीपी अरुणपाल सिंह ने कहा कि बैंक के अंदर और बाहर की सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच की जा रही है। पुलिस को कुछ क्लू मिले हैं और उम्मीद है कि लुटेरों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed