फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Lakha Sidhana accused of Lal Qila violence appeared at a rally in Punjab

पंजाब में पुलिस की मौजूदगी में किसान मंच पर पहुंचा एक लाख का इनामी लक्खा सिधाना

Tue, 23 Feb 2021 02:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 Feb 2021 02:10 PM IST
विज्ञापन
Lakha Sidhana accused of Lal Qila violence appeared at a rally in Punjab
महराज में मंच पर पहुंचा दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना मंगलवार को पंजाब में आयोजित किसान महारैली में पहुंच गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है, इसके बावजूद सिधाना सीधे मंच पर पहुंच गया। सिधाना पर एक लाख का इनाम घोषित है। यह महारैली बठिंडा के गांव महराज में आयोजित की जा रही है। रैली में किसान नेताओं ने कहा कि यदि दिल्ली पुलिस यहां आई तो वे पुलिस का घेराव करेंगे। वहीं सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस भी महराज रैली में मौजूद है, लेकिन बठिंडा पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


महराज सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का पैतृक गांव है। कुछ दिन पहले वीडियो जारी कर लक्खा सिधाना ने पंजाब के किसानों से अपील की थी कि वे किसान आंदोलन की बागडोर दोबारा अपने हाथ में लें। इसके अलावा उसने पंजाब के किसानों से 23 फरवरी को बठिंडा के गांव महराज में आयोजित रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों द्वारा 26 जनवरी को निकाली गई ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली के कई इलाकों समेत लाल किला पर हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी लक्खा सिधाना पर एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ है। लक्खा सिधाना को पुलिस ने लाल किला हिंसा मामले में आरोपी बनाया है। लक्खा 26 जनवरी की हिंसा के बाद से ही फरार है और सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी कर चुका है।








पंजाब में बिखर रहे किसान संगठनों पर लक्खा सिधाना कई बार वीडियो जारी कर अपनी राय रख चुका है। उसने अपनी यह चिंता दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के बाद फेसबुक पर लाइव आकर भी जताई थी। उस समय उसने कहा था कि किसान आंदोलन पंजाब से उठा था लेकिन आज यह दूसरे हाथों में जा रहा है। किसान संगठन बिखर रहे हैं, उन्हें एक साथ आकर आंदोलन को मजबूत करना चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed