{"_id":"669fd83c3a83c56f7709d8a5","slug":"punjab-governor-banwari-lal-purohit-visit-pathankot-border-area-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट बॉर्डर पहुंचे राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित: पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी, पुलिस और VDM की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट बॉर्डर पहुंचे राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित: पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी, पुलिस और VDM की तारीफ
Tue, 23 Jul 2024 09:51 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 23 Jul 2024 09:51 PM IST
सार
पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित पठानकोट के बॉर्डर एरिया पहुंचे, जहां उन्होंने विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीएम) के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
पंजाब सीमावर्ती एरिया के दौरे पर राज्यपाल पुरोहित।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में तीन दिन के दौरे पर हैं। मंगलवार को पहले दिन राज्यपाल जिला पठानकोट के बॉर्डर एरिया के गांव बमियाल शाम पांच बजे के करीब पहुंचे। उनके साथ डीजीपी पंजाब गौरव यादव, आईजी बॉर्डर रेंज राकेश कौशल, डीसी पठानकोट आदित्य उप्पल, एसएसपी पठानकोट विशेष तौर पर उपस्थित हुए। अधिकारियों ने गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित को बॉर्डर एरिया में पुलिस की ओर से नशे और अन्य गलत गतिविधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
गवर्नर ने विलेज डिफेंस कमेटी सदस्यों से बैठक की बॉर्डर क्षेत्र की समस्याओं को सुनते हुए जल्द हल करने का आश्वासन दिलाया। राज्यपाल ने कहा कि पंजाब के बॉर्डर एरिया में बनाई गई विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्यों ने गलत काम को रोकने में पुलिस का काफी सहयोग दिया है जो सराहनीय है। पाकिस्तान आए दिन अपनी नापाक हरकतों से भारत के खिलाफ कई तरह की साजिशें रचता है लेकिन, इस देश को पता है कि वे भारत का किसी भी स्थिति में सीधे तौर पर सामना नहीं कर सकता।
विज्ञापन
सीमा पर तैनात हमारे जवान पाकिस्तानी तस्करों की प्रत्येक साजिश को नाकाम कर रहे हैं। गवर्नर ने कहा पुलिस ने जो नशे के कारोबार और अन्य गलत गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है, उसमें अभी भी कई कुछ कमियां हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरत है। बॉर्डर एरिया के पुलिस स्टेशनों में ऐसी कमियों को दूर करना चाहिए। पंजाब के पठानकोट जिले के लोगों ने देशहित में बहुत अपना योगदान दिया है।
विज्ञापन