{"_id":"7e739012-d19c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"punjab-doctors-on-two-day-strike-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के डॉक्टर 2 दिन की हड़ताल पर, मरीजों को होगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के डॉक्टर 2 दिन की हड़ताल पर, मरीजों को होगी दिक्कत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 10 Jun 2013 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में हाल ही में हुए 523 डॉक्टर्स के तबादलों के विवाद के चलते पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसिस एसोसिएशन के सारे डॉक्टर्स आज से दो दिन की हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
लुधियाना में हुई बैठक के बाद लिए गए इस निर्णय से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो सकती हैं।
मेडिकल सर्विस एसोसिएशन पूरे प्रदेश के 523 डॉक्टरो के तबादले का विरोध कर रहा है। इन डॉक्टरों का प्रदेश के अलग-अलग 100 अस्पालों में तबादला किया गया है।
यह तबादले शुरू से विवादों में घिरे रह हैं क्योंकि डॉक्टरों का कहना है कि इस साल तीसरी बार तबादले किए जा रहे हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि जिन अस्पतालों डॉक्टरों की जरूरत नहीं है वहां जरूरत से ज्यादा डॉक्टरों को भेजा जा रहा है और इन तबादलों में पता ही नहीं चल रहा है कि किन नियमों के तहत तबादले किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इन तबादलों और विवाद के चलते कई सीनियर डॉक्टर्स पहले ही त्यागपत्र दे चुके हैं।
इस मामले पर पंजाब हेल्थ सर्विस के डायरेक्टर अशोक नय्यर का कहना है कि डॉक्टरों को इस तरह हड़ताल पर जाने के बजाय हेल्थ मिनिस्टर को एक चिट्ठी लिखनी चाहिए।
विज्ञापन