फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab DGP Iqbalpreet Singh Sahota has reconstituted SIT probing Bargari sacrilege case

पंजाब: बेअदबी मामलों की जांच कर रही एसआईटी पुनर्गठित, बटाला के एसएसपी भी टीम में शामिल, दो सदस्य हटाए

Fri, 05 Nov 2021 12:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Nov 2021 12:33 PM IST
सार

एसआईटी के सदस्य एआईजी सीआई राजिंदर सिंह सोहल और कमांडेंट पीएपी जालंधर उपिंदरजीत सिंह घुम्मन को जांच टीम से हटा दिया गया है। एसआईटी की कमान आईजी सुरिंदरपाल सिंह परमार के पास ही रहेगी।

विज्ञापन
Punjab DGP Iqbalpreet Singh Sahota has reconstituted SIT probing Bargari sacrilege case
डीआईजी इकबालप्रीत सहोता। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के डीजीपी इकबालप्रीत सिंह सहोता ने बरगाड़ी बेअदबी केस की जांच कर रही एसआईटी पुनर्गठित की है। एसआईटी में किए गए बदलाव के तहत बटाला के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर को टीम का नया सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब के हाल: सरकारी बसों की दिल्ली एयरपोर्ट में एंट्री नहीं, बादल परिवार की बसों में दोगुना किराया भर रहे यात्री  
विज्ञापन


एसआईटी के सदस्य एआईजी सीआई राजिंदर सिंह सोहल और कमांडेंट पीएपी जालंधर उपिंदरजीत सिंह घुम्मन को जांच टीम से हटा दिया गया है। एसआईटी में डीएसपी लखवीर सिंह व इंस्पेक्टर दलबीर सिंह पहले की तरह शामिल रहेंगे और एसआईटी की कमान आईजी सुरिंदरपाल सिंह परमार के पास ही रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेरा प्रमुख से आठ नवंबर को रोहतक में पूछताछ करेगी एसआईटी

इससे पहले 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले में एसआईटी ने रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से आठ नवंबर को पूछताछ करने का फैसला किया है। एसआईटी के मुखिया आईजी सुरिंदरपाल सिंह परमार ने पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए रोहतक के जिला मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर सूचना भेज दी है। परमार ने उनसे सुनारिया जेल प्रशासन को अवगत करवाने का आग्रह किया है ताकि उच्च न्यायालय की हिदायत का पालन हो सके।  

बरगाड़ी बेअदबी मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने इस मामले से जुड़ी गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप चोरी करने के केस में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की हुई है। पिछले माह 25 अक्तूबर को डेरा प्रमुख का फरीदकोट की अदालत से 29 अक्तूबर के लिए प्रोडक्शन वारंट भी जारी करवाया था लेकिन फरीदकोट की अदालत में पेशी से एक दिन पहले 28 अक्तूबर को पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय ने डेरा प्रमुख के वारंट पर रोक लगा दी और एसआईटी को सुनारिया जेल में जाकर पूछताछ करने की इजाजत दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed