फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab, Congress, LS poll result, Amrinder singh, Pratap singh bajwa, Ambika soni, Ahmad patel

चुनाव नतीजे तय करेंगे पंजाब कांग्रेस में नेताओं का कद

Mon, 12 May 2014 11:58 PM IST
अखिल तलवार/ अमर उजाला ब्यूरो/ चंडीगढ़
अखिल तलवार/ अमर उजाला ब्यूरो/ चंडीगढ़ Updated Mon, 12 May 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
 Punjab, Congress, LS poll result, Amrinder singh, Pratap singh bajwa, Ambika soni, Ahmad patel
पंजाब का लोकसभा चुनाव इस बार कांग्रेस के लिए बेहद अहम हो गया है। यह पहला मौका है जब चुनाव का नतीजा पार्टी के कई दिग्गजों का भविष्य तय करेगा।
विज्ञापन


जैसे-जैसे मतगणना की तिथि (16 मई) नजदीक आ रही है, कांग्रेसियों के दिलों की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं। कांग्रेस के सभी गुटों की नजरें चुनाव परिणाम पर लगी हैं।

कांग्रेस के प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा पिछली बार भी लोकसभा चुनाव जीते थे, लेकिन यह चुनाव उनके लिए बेहद अहम हो गया है।

चुनाव प्रचार के दौरान बाजवा ने खुद को भावी सीएम प्रोजेक्ट करते हुए माझा के विकास के लिए वोट मांगे थे।

अगर बाजवा हारते हैं तो उनका यह दावा कमजोर हो सकता है, लेकिन प्रधानगी पर खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है। क्योंकि दूसरे राज्यों के प्रदेश प्रधान भी हारे, तो बाजवा को फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


अगर कांग्रेस पंजाब से ज्यादा सीटें जीत गई तो क्रेडिट जरूर बाजवा को मिलेगा। नतीजों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह गुट की नजरें भी लगी हुई हैं।

कैप्टन अगर अरुण जेटली को हरा देते हैं तो पार्टी में उनका कद बढ़ेगा। साथ ही अगले विधानसभा चुनाव में वह सूबे में पार्टी के नेतृत्व के भी दावेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन और बाजवा, दोनों के ही जीतने या हारने पर समीकरण नहीं बदलेंगे। पर एक जीता और दूसरा हारा तो पार्टी में समीकरण जरूर बदलेंगे।

अंबिका सोनी हारीं तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा, अगर वह जीत जाती हैं तो अहमद पटेल के मुकाबले राष्ट्रीय राजनीति में उनका कद बढ़ेगा। सुनील जाखड़ का कद भी जीतने के बाद पार्टी में ऊंचा होगा।

जाखड़ जीते तो होगी सीएलपी के लिए दौड़
फिरोजपुर से पार्टी उम्मीदवार सुनील जाखड़ अगर जीत जाते हैं तो सीएलपी लीडर के अहम पद के लिए कांग्रेस में दौड़ शुरू हो जाएगी।

मौजूदा हालात में इस पद के लिए दो प्रमुख दावेदार हैं, जिनमें रजिंदर कौर भट्ठल और लाल सिंह शामिल हैं। पार्टी ने पिछले दिनों जिस तरह भट्ठल को कैंपेन कमेटी का चेयरपर्सन बनाया, उससे उनकी दावेदारी ज्यादा मजबूत लग रही है।

कई सीटों पर आएंगे नए दावेदार
कांग्रेस ने इस बार चार मौजूदा विधायकों को लोकसभा चुनाव में उतारा है। जिनमें कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, जोगिंदर सिंह पंजगराईं, साधू सिंह धरमसोत शामिल हैं।


इनके जीतने के बाद इनकी सीटों से नए दावेदारों पर अभी से चर्चा शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा चर्चा कैप्टन की परंपरागत पटियाला शहरी सीट को लेकर है।

कैप्टन के जीतने के बाद उनका वारिस कौन हो सकता है, इसे लेकर कांग्रेसियों में चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि उस स्थिति में रणइंदर सिंह अपने पिता की सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed