फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann inducted two new ministers in cabinet, Delhi CM attended swearing in ceremony

Punjab Cabinet Expansion: मान कैबिनेट का तीसरी बार हुआ विस्तार, दो विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Wed, 31 May 2023 11:15 AM IST
नवीन दलाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 31 May 2023 11:15 AM IST
सार

पंजाब सरकार के कैबिनेट में करतारपुर के विधायक पूर्व डीसीपी बलकार सिंह और लंबी से विधायक गुरमीत सिंह खुड्डियां को शामिल किया गया है। दोनों नए मंत्रियों को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित सुबह 11 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलावाई।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann inducted two new ministers in cabinet, Delhi CM attended swearing in ceremony
विधायक बलकार सिंह और गुरमीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब मंत्रिमंडल में तीसरे विस्तार के रूप में बुधवार को दो नए मंत्रियों को शामिल कर लिया गया। प्रदेश के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब राजभवन में आयोजित एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में गुरमीत सिंह खुड्डियां और बलकार सिंह को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इसके साथ ही कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने राज्यपाल की स्वीकृति से किया। शपथ लेने के बाद गुरमीत सिंह खुड्डियां और बलकार सिंह ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिस पर राज्यपाल ने भी हस्ताक्षर किए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि वे पहले से ही उत्साह के साथ लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों नए मंत्री इसी उत्साह और जज्बे के साथ लोगों की सेवा करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान मंत्रिमंडल में अब दोआबा से दो मंत्री
मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंत्रिमंडल में ब्रह्मशंकर जिम्पा के साथ नए मंत्री बलकार सिंह दोआबा क्षेत्र से संबंधित हैं और सूबे के इस इलाके से आम आदमी पार्टी (आप) को 18 में से 9 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। उधर, इंदरबीर सिंह निज्जर के इस्तीफे के बाद अब मंत्रिमंडल में माझा हलके का प्रतिनिधित्व घट गया है। 

निज्जर के हटने के बाद इस हलके से मंत्रिमंडल में 4 मंत्री रह गए हैं, जबकि इस हलके से विधानसभा चुनाव में आप को 25 में से 16 सीटें मिली थीं। पंजाब का सबसे बड़ा क्षेत्र मालवा। यहां की 69 में 66 सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत इस क्षेत्र से 10 मंत्री हैं। 

दोआबा में पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे: बलकार सिंह
जालंधर लोकसभा उपचुनाव में सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब की पूरी टीम ने तनदेही से काम किया है। जनता का भी पूरा सहयोग मिला है। चुनाव नतीजों से साफ हुआ है कि पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी मजबूत है। यह बात स्थानीय निकाय मंत्री बने करतारपुर हलके के विधायक बलकार सिंह ने कही।

इसके बाद मीडिया ने जब उनसे सवाल किया है कि दोआबा को दूसरा मंत्री मिला है, जबकि नई सरकार में जालंधर को पहला मंत्री पद मिला है। जालंधर स्पोर्ट्स का हब रहा है। ऐसे में उनकी हलके के लिए क्या प्राथमिकता रहेगी, इस पर बलकार सिंह ने कहा कि दोआबा के अंदर पार्टी की मजबूती के लिए हर एंगल से काम करेंगे। सीएम जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपेंगे, उसे पूरा करेंगे। जालंधर लोकसभा उपचुनाव की तरह अन्य चुनाव भी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी उन्हें मंत्री पद दिया गया, वह उन्हें स्वीकार है। 

लंबी में पहले बादल का दबदबा था, इस बार लोगों ने मुझे मौका दिया है: खुड्डियां
मंत्री बनने के बाद लंबी हलके के विधायक गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बुधवार को कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सौंपी है, वह उसे पूरी तनदेही से पूरा करेंगे।

जब उनसे सवाल किया गया कि इस बार आप उस हलके की अगुवाई कर रहे हैं, जहां पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का दबदबा रहा है तो उन्होंने कहा कि लंबी हलके के लोगों ने इस बार सब चीजों को दरकिनार कर उन्हें मौका दिया है। इसके लिए वह हलके के लोगों के धन्यवादी हैं। दबाव में नहीं बल्कि सेवादार बनकर सेवा करूंगा।

जब उनसे पूछा गया कि अब जल्दी ही आप पर बठिंडा और जालंधर नगर निगम चुनाव की जिम्मेदारी भी होगी, उसे कैसे निभाएंगे? इस पर उन्होंने कहा कि वह 32 साल से राजनीति में सक्रिय हैं। अच्छे उम्मीदवार, सरकार की नीतियां और लोगों के हित में काम कर सारे क्षेत्रों में विजय हासिल करेंगे।

वहीं जब उनसे पूछा गया कि राहुल गांधी ने बयान दिया है कि भाजपा के कार्यकाल में अल्पसंख्यक खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल कुछ भी कह सकते हैं। पंजाब में लोग सुखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed