फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi holds a meeting with representatives of German companies

पंजाब: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जर्मनी की कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, सूबे में निवेश का दिया न्योता

Mon, 25 Oct 2021 08:28 AM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Mon, 25 Oct 2021 08:28 AM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने उद्योगपतियों से आह्वान किया है कि वे सूबे में निवेश करें। उन्होंने भरोसा दिया कि पंजाब में उनको बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। सोमवार को भी वे उद्योगपतियों से मिलेंगे। जर्मनी की कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ उन्होंने बैठक कर पंजाब के रोजगार संबंधी मामलों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi holds a meeting with representatives of German companies
उद्योगपतियों से मिलते पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 26 और 27 अक्तूबर को होने वाले दो दिवसीय प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2021 के मद्देनजर शनिवार को देश और दुनियाभर के उद्योग दिग्गजों से पंजाब में निवेश करने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री रविवार को राज्य में काम कर रही जर्मनी की कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले ही पंजाब के उद्योगपतियों के साथ भी बातचीत की थी और सोमवार को प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन से पहले उनके सुझाव और फीडबैक के लिए अन्य उद्योगपतियों के साथ फिर से मीटिंग करेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: आठ ट्रेनें चार दिन तो ऊंचाहार सहित लंबी दूरी की छह ट्रेनें तीन माह के लिए रद्द
विज्ञापन


99 हजार करोड़ से अधिक का निवेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य उद्योगों की भागीदारी के साथ कारोबार, व्यापार और बुनियादी ढांचे के विकास को उत्साहित करने की इच्छा रखता है। राज्य में 99 हजार करोड़ से अधिक रुपये का निवेश औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और राज्य के नौजवानों के लिए उद्यमिता के अवसर और नौकरियां पैदा करने के लिए विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने दुनियाभर से पहुंचे औद्योगिक नेताओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए पंजाब को एक प्रगतिशील भागीदार के तौर पर और सबसे पसंदीदा मंजिल के तौर पर चुनने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में मजबूत संपर्क
मीटिंग के दौरान ऑटो कंपोनेंट निर्माता वाईब्राकॉस्टिक्स इंडिया के अध्यक्ष जगमिंदर बावा ने बताया कि पंजाब में स्थित उनके प्लांटों में संचालन की समग्र दक्षता जर्मनी में स्थित उनके दूसरे प्लांटों की तरह ही है। इस दौरान कृषि उपकरण निर्माता कंपनी क्लास इंडिया के श्रीराम कानन ने मुख्यमंत्री को बताया कि पंजाब में मजबूत संपर्क और शांत श्रमिक संबंध उद्योग के लिए बहुत उत्साहजनक हैं। बायोमास से सीएनजी प्लांट बनाने वाली कंपनी वरबीयो इंडिया के एमडी आशीष कुमार ने मुख्यमंत्री को उनके संगरूर में स्थापित होने वाले पहले प्लांट की प्रगति बारे जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी शुरुआती योजना के मुकाबले 200 करोड़ से अधिक का निवेश किया है।

ये भी पढ़ें-पंजाब: पेशाब करने का बहाना बनाकर सिपाही को धक्का देकर लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी फरार

वरबीयो इंडिया लगाएगी और प्लांट
निकट भविष्य में वरबीयो इंडिया पंजाब में कई स्थानों पर पेडा और इन्वेस्ट पंजाब के सहयोग से ऐसे और प्लांट लगाएगा। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार बहुराष्ट्रीय संगठनों को पूर्ण सहयोग देगी और इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ रजत अग्रवाल को निर्देश दिए कि ऐसी सभी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कंपनियों को राज्य में अपने कारोबार के विस्तार में समय पर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed