फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The accused escaped from the custody of Jalandhar Crime Branch

पंजाब: पेशाब करने का बहाना बनाकर सिपाही को धक्का देकर लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी फरार

Mon, 25 Oct 2021 06:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Oct 2021 06:02 AM IST
सार

  • जालंधर क्राइम ब्रांच चंडीगढ़ में आरोपी की मां को गिरफ्तार करने पहुंची थी
  • पेशाब करने का बहाना बनाकर सिपाही को धक्का देकर भाग गया हिमांश, सेक्टर 3 थाने में शिकायत दर्ज
  • पंजाब क्राइम ब्रांच ने आरोपी को 21 अक्तूबर को मुंबई से किया था गिरफ्तार

विज्ञापन
The accused escaped from the custody of Jalandhar Crime Branch
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी को रविवार सुबह जालंधर क्राइम ब्रांच चंडीगढ़ सेक्टर-8 स्थित उसकी मां को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान आरोपी पेशाब के बहाने सिपाही को धक्का देकर फरार हो गया। जालंधर क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-3 थाना पुलिस को सूचना देकर केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ सेक्टर आठ निवासी हिमांश वर्मा पर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। उसकी मां चंद्रकांता, साथी पृथ्वी सिंह और मनीमाजरा निवासी सौरव गाबा भी आरोपी हैं। इनके खिलाफ जालंधर के नवी बरादरी थाने में केस दर्ज है। 21 अक्तूबर को हिमांश को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस पृथ्वी सिंह को भी पकड़ चुकी है जबकि सौरव गाबा फरार है। 
विज्ञापन


रविवार को हिमांश की निशानदेही पर जालंधर क्राइम ब्रांच सेक्टर-8 में उसकी मां चंद्रकांता को गिरफ्तार करने पहुंची थी। मां घर पर नहीं थीं। इस दौरान हिमांश ने पुलिस से पेशाब करने की अनुमति मांगी। एक सिपाही उसके साथ शौचालय में चला गया। तभी हिमांश ने सिपाही को धक्का दिया और खिड़की से कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जालंधर क्राइम ब्रांच के प्रभारी इंस्पेक्टर भगवत सिंह ने सूचना कंट्रोल रूम पर दी। मौके पर पहुंची सेक्टर-3 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस इसके आधार पर आरोपी को पकड़ने में जुटी है।

यह भी पढ़ें : राणा गुरमीत का पीएम से आग्रह: कृषि कानून वापस लें, ताकि किसान घर मना सके दिवाली, सरकार का बड़ा दिल दिखाएगा फैसला

पहले से दर्ज हैं चार केस, पांचवां केस चंडीगढ़ में दर्ज
हिमांश पर लाखों की धोखाधड़ी के मामले में पहले से ही चार केस दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने पांचवां केस दर्ज कर लिया है। भगवत सिंह ने बताया कि आरोपी ने जालंधर के लोगों से विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की थी। पीड़ित रोबिन तलवार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। रोबिन भी इमिग्रेशन का काम करते हैं। रोबिन ने कुछ युवकों का स्टूडेंट वीजा लगवाने के लिए हिमांश को रुपये दिए थे।

आरोपी की निशानदेही पर सेक्टर-8 स्थित उसके घर पर पहुंचे थे। इस दौरान वह सिपाही को धक्का देकर भाग गया। लाखों की धोखाधड़ी के आरोपी हिमांश के खिलाफ सेक्टर-3 थाना पुलिस को शिकायत दे दी है। -भगवत सिंह, प्रभारी इंस्पेक्टर, क्राइम ब्रांच, जालंधर

पंजाब क्राइम ब्रांच धोखाधड़ी के एक एक आरोपी को चंडीगढ़ लेकर आई थी। आरोपी को सेक्टर-8 स्थित अपने घर से पुलिस को चकमा देकर भाग गया है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-3 थाने में केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच चल रही है। -राम गोपाल, डीएसपी, यूटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed