फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab: Bahibal Morcha seeking justice for Bargari sacrilege incident, opened one way of National highway

Punjab: बरगाड़ी बेअदबी कांड के लिए इंसाफ मांग रहे बहिबल मोर्चे ने NH खोला, सरकार के भरोसे पर माने

Sat, 11 Feb 2023 08:33 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Feb 2023 08:33 AM IST
सार

बहिबल कलां में 16 दिसंबर 2021 से ही बेअदबी इंसाफ मोर्चे के रूप में धरना चल रहा है और यहां पर समय समय पर राज्य सरकार के प्रतिनिधि आकर भरोसा देते रहे है लेकिन कोई कार्रवाई न किए जाने के रोष स्वरूप मोर्चे ने 5 फरवरी को नेशनल हाईवे के दोनों रास्ते जाम कर दिए थे।

विज्ञापन
Punjab: Bahibal Morcha seeking justice for Bargari sacrilege incident, opened one way of National highway
मोर्चे में पहुंचे मंत्री कुलदीप धालीवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले व उससे जुड़ी बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं में ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर 5 फरवरी से गांव बहिबल कलां में अमृतसर बठिंडा नेशनल हाईवे जाम करके बैठे इंसाफ मोर्चे के नेताओं को एक बार फिर राज्य सरकार ने मना लिया है। उन्हें 28 फरवरी तक जांच पूरी करके अदालत में चार्जशीट दाखिल करने का भरोसा दिया है। इस मामले में शुक्रवार दोपहर को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टवीट करके इंसाफ मोर्चे को जाम खोलने की अपील की थी और शाम के समय कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने धरना स्थल पर पहुंच कर करीब एक घंटे तक धरनाकारियों के साथ बातचीत करके सहमति बनाई। सरकार के भरोसे के बाद इंसाफ मोर्चे ने हाईवे के एक तरफ के रास्ते को खोल दिया है जिससे यातायात बहाल हो गया है।
विज्ञापन


बहिबल कलां में 16 दिसंबर 2021 से ही बेअदबी इंसाफ मोर्चे के रूप में धरना चल रहा है और यहां पर समय समय पर राज्य सरकार के प्रतिनिधि आकर भरोसा देते रहे है लेकिन कोई कार्रवाई न किए जाने के रोष स्वरूप मोर्चे ने 5 फरवरी को नेशनल हाईवे के दोनों रास्ते जाम कर दिए थे। मोर्चे की मांग है कि राज्य सरकार इन घटनाओं की जांच मुक्कमल करके अदालत में चार्जशीट दाखिल करें ताकि आरोपियों के खिलाफ ट्रायल शुरू हो सके। 
विज्ञापन


सीएम भगवंत मान ने भी ट्वीट करके इंसाफ मोर्चे से अपील करते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया था और शाम के समय कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल खुद ही धरनाकारियों से मिलने पहुंच गए। इस मौके पर कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि जाम के कारण लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए वह मोर्चे के नेताओं को निवेदन करने आए थे और उनके निवेदन को स्वीकार करके मोर्चे ने एक रास्ता खोलने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि इस माह के अंत तक सरकार ने मसले को हल करने का भरोसा दिया है ताकि सभी के मन को शांति मिल सके। इस मौके पर मोर्चे के नेता सुखराज सिंह ने कहा कि संगत के फैसले के मुताबिक ही पहले जाम किया था और आज भी संगत ने ही फैसला किया है। इस वार्तालाप के दौरान क्षेत्र की करीब 15 पंचायतों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे जिन्होंने दोनों पक्षों से लोगों की मुश्किलों से अवगत करवाया था। सहमति के बाद पंचायतों ने ऐलान किया है कि यदि सरकार ने 28 फरवरी तक मसला हल ना किया तो वह भी मोर्चे के साथ कंधे के साथ कंधे मिलाकर संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed