फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   prisoner commits suicide in Ludhiana Jail

जेल में बंद कैदी ने किया सुसाइड: गद्दे की जिप से लगाया फंदा, हेरोइन के साथ पकड़ा गया था आरोपी

Thu, 20 Aug 2026 10:36 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 20 Aug 2026 10:36 PM IST
सार

हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी ने जेल में सुसाइड कर लिया। आरोपी से 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। 

विज्ञापन
prisoner commits suicide in Ludhiana Jail
जेल में बंद कैदी ने किया सुसाइड - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लुधियाना के लाडोवाल थाने की हवालात में नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार एक हवालाती ने कथित तौर पर गद्दे की जिप निकालकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बलबीर सिंह के रूप में हुई है। वह दो दिन पहले ही 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था और पुलिस ने अदालत से उसका रिमांड हासिल किया था। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह बलबीर सिंह को मामले में रिकवरी के लिए पुलिस टीम के साथ ले जाना था। सुबह करीब आठ बजे तक वह सामान्य था। इसके बाद एक पुलिस कर्मचारी उसे नहाने के लिए तैयार होने को कहने हवालात में गया। वहां बलबीर का शव फंदे से लटका मिला। कर्मचारी ने तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी। पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतारा और सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना लाडोवाल के इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि बलबीर सिंह से मामले से संबंधित सामग्री बरामद की जानी थी। इसी सिलसिले में उसे वीरवार सुबह पुलिस टीम के साथ ले जाने की तैयारी थी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हवालाती ने गद्दे की जिप तोड़कर उससे फंदा बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। अधिकारियों के अनुसार शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल बलबीर सिंह का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed