फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Poppy powder of one crore 90 lakh recovered

एक करोड़ 90 लाख का चूरा पोस्त बरामद

Fri, 11 Oct 2013 10:29 PM IST
अमर उजाला, मानसा
अमर उजाला, मानसा Updated Fri, 11 Oct 2013 10:29 PM IST
विज्ञापन
Poppy powder of one crore 90 lakh recovered
मानसा। थाना जोगा पुलिस ने वीरवार देर रात भुक्की की तस्करी के आरोप में तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक ट्राला भी मिला है जिसमें भुक्की की 240 बोरियां रखी हुईं थीं। पकड़ी गई भुक्की चुरा पोस्त का वजन 96 क्विंटल है और उसकी कुल कीमत लगभग एक करोड़ 90 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


 मानसा पुलिस की ओर से अब तक पकड़ी गई यह सबसे बड़ी खेप है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना जोगा में मामला दर्ज किया गया।

एसएसपी डा. नरिंदर भार्गव ने बताया कि मानसा पुलिस को सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय गिरोह के कुछ सदस्य सिरसा-जम्मू अंतराज्यीय रूट के जरिए बाहरी राज्यों से पंजाब में भुक्की चुरा पोस्त की बड़े स्तर पर सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन


इस पर एक स्पेशल टीम का गठन किया गया और इसकी निगरानी कप्तान पुलिस (आपरेशन) कुलदीप शर्मा और कप्तान पुलिस (डी) मानसा राकेश कुमार को सौंप दी गई।

पुलिस लगातार तस्करों पर नजर रख रही थी। थाना जोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह, थाना सिटी-2 के प्रभारी हरपाल सिंह व थाना कोटधरमू के मुख्य अफसर जसकरन सिंह वीरवार को गांव अकलियां की मुख्य सड़क पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने जोगा साइड से आ रहे एक ट्राले को रूकने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर चालक ट्राले को बरनाला की ओर भगा कर ले गया। पुलिस पार्टी ने ट्राले का पीछा कर गांव धौला के पास पकड़ लिया। इस ट्राले में तीन लोग सवार थे। ट्राले की तलाशी लेने पर कुल 240 बोरियां भुक्की चुरा पोस्त बरामद हुई।

आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह वासी दौधर थाना बधनी (मोगा), सोहन सिंह उर्फ सोनू, वासी मेखा रोड़ नजदीक गौशाला बरनाला (भट्ठा के कोठे), सतनाम सिंह उर्फ सत्ती वासी वजीदे कला (बरनाला) के रूप में हुई है।

डा. नरिंदर भार्गव ने बताया कि पकड़े गए तीनों तस्करों ने बताया कि यह भुक्की चुरा पोस्त मध्य प्रदेश प्रांत के शहर रतलाम से लेकर आए थे। जिनको पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed