फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Police have arrested an army Man for giving intelligence to Pakistan

पठानकोट: पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में सेना का नायक गिरफ्तार, खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

Sat, 26 Feb 2022 03:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Feb 2022 03:48 PM IST
सार

भारत-पाक सीमा से सटा अति संवेदनशील जिला पठानकोट हाई अलर्ट पर है। हाल ही में आर्मी के त्रिवेणी गेट और चक्की पुल पर हुए बम धमाकों के बाद पुलिस और सेना की खुफिया एजेंसियां छानबीन में लगी थी।

विज्ञापन
Police have arrested an army Man for giving intelligence to Pakistan
कॉन्स्टेबल गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय फौज की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को भेजने के आरोप में सीआईए स्टाफ पठानकोट की टीम ने एक सैन्य अधिकारी को काबू किया है। सेना में बतौर नायक अपनी सेवाएं दे रहे आरोपी की पहचान गुरदासपुर के गांव तलवंडी भारथवाल, बटाला निवासी नवजोत सिंह के रूप में की गई है। वह इस समय पठानकोट के सुजानपुर आर्मी कैंप में तैनात है। 

विज्ञापन


थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के साथ उसका एक साथी भी इस काम में लगा था। दोनों आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से सैन्य मूवमेंट, जंगी तैयारियों के साथ अन्य खुफिया जानकारी पाकिस्तानी अधिकारियों और खुफिया एजेंसियों को मुहैया करवाते थे। सूत्रों का कहना है कि आरोपी के मोबाइल से यह पता चलेगा कि वह कब से पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेज रहा था और अब तक क्या जानकारियां साझा की जा चुकी हैं। 
विज्ञापन


भारत-पाक सीमा से सटा अति संवेदशनशील जिला पठानकोट हाई अलर्ट पर है। हाल में आर्मी के त्रिवेणी गेट और चक्की पुल पर हुए बम धमाकों के बाद पुलिस और सेना की खुफिया एजेंसियां छानबीन में लगी थीं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई इसी छानबीन के आधार पर की गई है। एसएसपी पठानकोट सुरिंदर लांबा का कहना है कि आरोपी को काबू कर लिया गया है। सेना की खुफिया एजेंसियां आरोपियों से पूछताछ में जुटी हैं। उसके बाद वह आरोपी को पठानकोट पुलिस के हवाले करेंगे। जिसके बाद जेआईसी में पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed