{"_id":"6a8cc619b9e078ccec0ffbc4","slug":"plot-to-blow-up-police-headquarters-and-bjp-office-foiled-three-terrorists-arrested-in-punjab-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: पुलिस मुख्यालय-BJP कार्यालय उड़ाने की साजिश नाकाम, तीन आतंकी गिरफ्तार, BKI के हैंडलर के संपर्क में थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: पुलिस मुख्यालय-BJP कार्यालय उड़ाने की साजिश नाकाम, तीन आतंकी गिरफ्तार, BKI के हैंडलर के संपर्क में थे
Tue, 25 Aug 2026 04:58 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क,पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क,पंजाब
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 25 Aug 2026 04:58 AM IST
सार
चंडीगढ़ व पंजाब पुलिस ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) की पंजाब पुलिस मुख्यालय, पंजाब भाजपा कार्यालय और पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कोठी को विस्फोट से उड़ाने एवं गोलीबारी की साजिश नाकाम कर दी।
विज्ञापन
आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ व पंजाब पुलिस ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) की पंजाब पुलिस मुख्यालय, पंजाब भाजपा कार्यालय और पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कोठी को विस्फोट से उड़ाने एवं गोलीबारी की साजिश नाकाम कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में तीन आतंकियों को आईईडी तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री व हथियारों के साथ रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने चंडीगढ़ पुलिस से मामले की रिपोर्ट मांगी है। जांच में पता चला कि तीनों आतंकी विदेशी बीकेआई हैंडलर सतनाम उर्फ सत्ता नौशेरा के संपर्क में थे। उनकी पहचान तरनतारन निवासी लवप्रीत सिंह, जशनप्रीत सिंह उर्फ जशनदीप और अमृतसर निवासी प्रभप्रीत सिंह उर्फ प्रभ के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब पांच किलो जिलेटिन की छड़ें, एक डेटोनेटर, पावर सोर्स और दूर से संचालित होने वाला उपकरण बरामद किया है। एक पिस्टल, एक मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस भी मिले हैं। अब जांच एजेंसियां खंगाल रही हैं कि विस्फोटक की आपूर्ति किस नेटवर्क के जरिये हुई।
विज्ञापन
पुलिस यह भी जनाने की कोशिश कर रही है कि उनके साथ और कौन लोग जुड़े हुए थे एवं चंडीगढ़ में स्थानीय स्तर पर उन्हें किस प्रकार मदद मिल रही थी। हैंडलर सतनाम मोबाइल एप से लवप्रीत और जशनप्रीत के संपर्क में था।
विज्ञापन