फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Phagwara Corporation workers take unclaimed body in garbage truck for cremation

इंसानियत शर्मसार: लावारिस शव को अंतिम संस्कार के लिए कचरा गाड़ी में ले गए निगम कर्मी, कहा-ऐसे ही ले जाते हैं

Thu, 20 Nov 2025 10:33 AM IST
निवेदिता वर्मा अनिल गोयल, संवाद, फगवाड़ा
अनिल गोयल, संवाद, फगवाड़ा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Nov 2025 10:33 AM IST
सार

कुछ दिन पहले रेलवे स्टेशन चहेड़ू के नजदीक जीआरपी को लावारिस शव मिला था। शव की पहचान न होने पर सिविल अस्पताल की ओर से निगम को शव दे दिया गया। निगम कर्मी शव को कचरा उठाने वाली गाड़ी में डाल कर ले गए। 

विज्ञापन
Phagwara Corporation workers take unclaimed body in garbage truck for cremation
कचरे की गाड़ी में शव रखते निगम कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

फगवाड़ा स्थानीय सिविल अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक लावारिस लाश का अंतिम संस्कार करने के लिए शव वाहन का नहीं बल्कि कूड़े वाली गाड़ी का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन


फगवाड़ा के नगर निगम कर्मियों द्वारा लावारिस शव का अंतिम संस्कार करने के लिए कचरे वाली गाड़ी में डाल कर ले जाया गया। सबसे हैरान करने वाली बात है ऐसा पहली बार नहीं किया गया बल्कि निगम कर्मचारियों के अनुसार पिछले लंबे समय से ऐसा ही किया जा रहा है। शव की ऐसी दुर्गति होने पर कुछ समाज सेवकों ने आपत्ति उठाई है। 
विज्ञापन


जीआरपी को मिला था शव

गौरतलब है कि तीन चार दिन पहले रेलवे स्टेशन चहेड़ू के नजदीक जीआरपी को लावारिस शव मिला था। शव की पहचान के लिए जीआरपी ने शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। लेकिन कोई लावारिस लाश को लेने के लिए नहीं पहुंचा। जिसके चलते हुए सिविल अस्पताल की ओर से निगम को मैसेज कर लावारिस शव को ले जाने के लिए हैंड ओवर किया गया। जहां पर निगम के कर्मी शव को कचरा उठाने वाली गाड़ी में डाल कर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम कर्मचारियों ने बताया कि निगम द्वारा लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने ले जाने के लिए कचरे वाली गाड़ी का ही इस्तेमाल किया जाता है। निगम के पास कोई शव वाहन नहीं है और यह बात निगम के उच्चाधिकारियों को भी पता है।  इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर डॉ. अक्षिता गुप्ता ने भी माना कि इस तरह शव को कचरे वाली वैन में लेकर जाना गलत है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ध्यान रखेंगे कि ऐसा ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed