{"_id":"67d796fe0042c75cb105ebf8","slug":"people-reached-camp-to-get-rid-of-baldness-in-sangrur-this-is-what-happened-2025-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेहत से खिलवाड़: गंजापन दूर करवाने के लिए कैंप में पहुंचे लोग, तेल लगाने के बाद ऐसा हुआ हाल... मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत से खिलवाड़: गंजापन दूर करवाने के लिए कैंप में पहुंचे लोग, तेल लगाने के बाद ऐसा हुआ हाल... मचा हड़कंप
Mon, 17 Mar 2025 08:59 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 17 Mar 2025 08:59 AM IST
सार
संगरूर के मंदिर में गंजापन दूर करने के लिए कैंप लगाया गया था। इसमें संगरूर के अलावा आस पास के शहरों से भी लोग पहुंचे थे। यहां लोगों के सिर में तेल लगाते ही उनकी आंखें जलने लगी और दर्द होने लगी।
विज्ञापन
लोगों की आंखों में संक्रमण
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगरूर के माता काली देवी मंदिर में गंजापन दूर करने के लिए एक संस्था की ओर से कैंप लगाया गया था। इस दौरान सिर पर तेल लगाने से करीब 20 लोगों की आंखों में संक्रमण हो गया।
आंखों में दर्द से परेशान होकर लोग सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। अब सामने आया है कि इस कैंप के लिए प्रशासन से कोई मंजूरी नहीं ली गई थी। एसडीएम चरणजोत सिंह वालिया ने कहा कि कैंप प्रबंधकों ने कोई मंजूरी नहीं ली थी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें: पठानकोट में प्राइवेट अस्पताल का कारनामा: जिंदा मरीज को बताया मरा हुआ, रुपये कम पड़ने पर बंद किया इलाज, हंगामा

माता काली देवी मंदिर में लगाया गया था कैंप
जानकारी के मुताबिक, गंजापन दूर करने के लिए शहर के माता काली देवी मंदिर में कैंप लगाया गया था। इसमें संगरूर के साथ-साथ बरनाला और मानसा जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सिर पर तेल लगाते ही लोगों के आंखों में सूजन आ गईं, आंखें लाल हो गईं और दर्द होने लगा।दर्द से पीड़ित लोग सरकारी अस्पताल भागे। आपातकालीन कक्ष में लोगों की संख्या लगातार बढ़ने लगी। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के मुताबिक अब तक 20 लोग अपना इलाज कराकर लौट चुके हैं और उन्हें दोबारा नेत्र विशेषज्ञ से दिखाने की सलाह दी गई है। कई मरीजों का आना जारी है।
इमरजेंसी में इलाज के लिए आए बृज मोहन, संजय, पिंकी, आलोक, संजीव कुमार, जसवीर सिंह, प्रदीप सिंह, हरजिंदर सिंह, अमरीक सिंह, पूल कुमार, बिट्टू, राज और राजू ने बताया कि वे कैंप में पहुंचे थे, लेकिन कैंप में सिर पर लगे तेल के कारण उनकी आंखें लाल होने लगीं और तेज दर्द होने लगा और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल आना पड़ा।
इमरजेंसी में तैनात डॉ. गीतांशु ने बताया कि अब तक उनके पास 30 मरीज आ चुके हैं, जिन्होंने आंखों में दर्द की शिकायत की है।