फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Youth Congress performance, demonstrated against the government, police recruitment, Patiala

पुलिस भर्ती में पंजाब में फैले नशे की पोल खुली : यूथ कांग्रेस

Sat, 30 Jul 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 30 Jul 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
 Youth Congress performance, demonstrated against the government, police recruitment, Patiala
पटियाला में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
यूथ कांग्रेस ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर यूथ कांग्रेसियों ने कहा कि पुलिस भर्ती में भाग लेने के लिए आ रहे काफी गिनती में नौजवानों के डोप टेस्ट पॉजिटिव आ रहे हैं। इससे पंजाब में फैले नशों की पोल खुलती है, जबकि सरकार दावे करती है कि पंजाब के नौजवान नशों की लत के शिकार नहीं हैं। राज्य को बदनाम करने के लिए साजिशें रची जा रही हैं। 
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस लोकसभा पटियाला के सचिव अभिनव कुमार गुगी और पटियाला देहाती के उपप्रधान अमनदीप सिंह अमनी ने कहा कि पुलिस भर्ती में बड़ी गिनती में नौजवानों का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने पर साफ हो गया है कि अकाली-भाजपा सरकार की सहमति के साथ ही पंजाब में नशा हर तरफ बिक रहा है और सरकार इसको रोकने के बजाय और बढ़ावा दे रही है। सैकड़ों नौजवानों की ओर से भर्ती के फार्म भरने के बाद डोप टेस्ट से डरते हुए शारीरिक टेस्ट देने के लिए नहीं पहुंचे जिससे उनके भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है। जो सीधे तौर पर अकाली-भाजपा सरकार की नाकामी साबित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed