फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Youth Congress Centre and the state government's performance against the performance,Patiala

यूथ कांग्रेस का केंद्र, प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 04 Sep 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 04 Sep 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress Centre and the state government's performance against the performance,Patiala
पटियाला में मोदी सरकार के खिलाफ पुतला फूंककर प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस के वर्कर। - फोटो : अमर उजाला
यूथ कांग्रेस लोकसभा के महासचिव रिकी कपूर और यूथ नेता शेरू पंडित की अगुवाई में शनिवार को बर्तनों वाला चौक गुड़ मंडी में मोदी व बादल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री और प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर जोरदार नारेबाजी की गई। 
विज्ञापन


यूथ कांग्रेसी नेता जिम्मी, संदीप भाटिया आदि ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के लोगों को महंगाई के अलावा कुछ नहीं दिया। अच्छे दिनों की आस में लोगों को खराब दिन देखने को मिल रहे हैं। आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार बड़ी ही सोची-समझी रणनीति के तहत बड़े व्यापारिक घरानों व तेल कंपनियों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचा रही है। 
विज्ञापन


पेट्रोल व डीजल के दाम एक या फिर दो रुपये कम करके बाद में चार से पांच रुपये तक बढ़ा दिए जाते हैं। इस तरह से सीधे तौर पर लोगों को लूटा जा रहा है। मौजूदा समय में पंजाब में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल बिक रहा है और सब्जियों व दालें रिकार्ड रेट पर बिक रही हैं। इस मौके पर पर लोगों से आने वाले विधानसभा चुनावों में बादल सरकार को नकार कर कांग्र उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed