फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Youth Congress against Bhagwant Mann Performance

भगवंत मान के खिलाफ यूथ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Thu, 29 Oct 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 29 Oct 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस विधानसभा पटियाला देहाती के उपप्रधान अमनदीप सिंह अमनी और यूथ कांग्रेस लोकसभा के महासचिव गुगी जैसिंहपुर की अगुवाई में बस स्टैंड पर संगरूर से आप सांसद भगवंत मान का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया। साथ ही भगवंत मान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेसी लीडरों ने कहा कि मान की ओर से शहीद के भोग पर शराब पीकर आना दुर्भाग्यपूर्ण बात है, जिसके लिए उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता है। मान की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में शराब पीकर स्टेज पर चढ़ना और पकड़े जाने के बाद वहां से भाग जाना बिल्कुल ही माफी के लायक नहीं है।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेसियों ने अल्टीमेटम दिया कि अगर भगवंत मान ने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए माफी न मांगी, तो जगह-जगह पर उनके खिलाफ धरने लगाकर उसके पुतले फूंके जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अनुज खोसला, सचिन ढंड, जिम्मी गुप्ता, मनप्रीत वर्मा, विजय कौली, बलविंदर बंटी, कौशल कुमार, सिमरन, राजन,  अमित राणा, विशु, हैरी सियाल, चिराग सोढी, मुकेश बैरिक, आशीष मोंटी कांग्रेसी लीडर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed