फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Yellow alert in Punjab today Heavy rain likely in four districts temperatures expected to drop

पंजाब में आज यलो अलर्ट: चार जिलों में भारी बरसात की संभावना, तापमान में आएगी 3 डिग्री तक की गिरावट

Sat, 22 Aug 2026 08:48 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Sat, 22 Aug 2026 08:48 AM IST
सार

पंजाब में आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में तेज गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मोहाली, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

विज्ञापन
Yellow alert in Punjab today Heavy rain likely in four districts temperatures expected to drop
पंजाब में बरसात का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

पंजाब में आज भारी बरसात का अलर्ट है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मानसून की सक्रियता के कारण राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार, शनिवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में तेज गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मोहाली, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। इस बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। शुक्रवार को भी पंजाब में बारिश के कारण तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। फिलहाल, पारा सामान्य के नजदीक बना हुआ है। रूपनगर में सबसे अधिक 35.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बठिंडा में सबसे कम 23.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री रहा। लुधियाना में अधिकतम 33.4 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। पटियाला का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री रहा। पठानकोट में अधिकतम 33.7 डिग्री और न्यूनतम 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री और फिरोजपुर का 25.7 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed