{"_id":"576c0d444f1c1b0f32b47efa","slug":"world-school-games-gymnasts-rhythmic-artistic-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड स्कूल गेम्स में भाग लेंगे पटियाला के जिम्नास्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड स्कूल गेम्स में भाग लेंगे पटियाला के जिम्नास्ट
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Thu, 23 Jun 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में विश्व स्कूल गेम्स के लिए चुने गए जिम्नास्टों के साथ डीईओ व अन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दो खिलाड़ियों का तुर्की में होने वाले विश्व स्कूल गेम्स के लिए सेलेक्शन हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) हरिंदर कौर और सहायक जिला शिक्षा अधिकारी (गेम्स) डा. नरिंदर सिंह ने कहा कि सरकारी सेकेंडरी स्कूल वजीदपुर की छात्रा पुरनूर कौशल पुत्री प्रोफेसर रिपुदमन कौशल और गुरू नानक फाउंडेशन स्कूल के छात्र आर्यन शर्मा पुत्र नरेश शर्मा का विश्व स्कूल गेम्स के लिए भारतीय टीम में सेलेक्शन हुआ है।
कोच कल्पना देवनाथ की शिष्या पुरनूर कौशल रिदमिक जिम्नास्टिक और कोच बलजीत सिंह का शिष्य आर्यन शर्मा आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में देश की नुमाइंदगी करेगा। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी बहादुर सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) राजपाल कौर, सुरेश कुमार, कोच बलजीत सिंह व खिलाड़ियों के अभिभावक भी मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने बताया कि उनको विश्व स्कूल खेलों में हिस्सा लेने के लिए शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा के आदेश अनुसार डीपीआई (सेकेंडरी) बलवीर सिंह ढोल और डिप्टी डायरेक्टर (खेल) मेवा सिंह गिल की ओर से ढाई-ढाई लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए हैं।