फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   World Health Organization report, p PCB, shocked, Patiala

विश्व सेहत संस्था की रिपोर्ट पर पीपीसीबी ने जताई हैरानी

Sat, 14 May 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 14 May 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
World Health Organization report, p PCB, shocked, Patiala
प्रदूषण - फोटो : डेमो फोटो
विश्व सेहत संस्था की रिपोर्ट पर आधारित मीडिया में आई खबरों पर पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने हैरानी जताई है। इन खबरों के मुताबिक पंजाब के चार शहर दुनिया के 25 पहले हवा प्रदूषित शहरों में शुमार हैं।  जारी बयान में पीपीसीबी के चेयरमैन मनप्रीत सिंह ने बताया कि विश्व सेहत संस्था की रिपोर्ट के मुताबिक लुधियाना को 12वां, खन्ना को 16वां, अमृतसर को 21वां और गोबिंदगढ़ को 22वां स्थान दिया गया है। इसका आधार रिपोर्ट के अनुसार अति सूक्ष्म कणों को बनाया गया है।
विज्ञापन


चेयरमैन ने कहा कि पंजाब में नेशनल एयर क्वालिटी मानीटरिंग स्कीम के तहत उक्त शहरों समेत 11 इंडस्ट्रियल शहरों में 24 मानीटरिंग स्टेशन स्थापित हैं। ये हफ्ते में तीन दिन 24 घंटे चलते हैं और इन स्टेशनों से जो पैरामीटर विश्लेषण किए जाते हैं, उनमें सूक्ष्म कण सल्फर डाईआक्साइड और नाइट्रोजन के आक्साइड शामिल हैं। इसके अलावा चार ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसे स्टेन स्थापित किए हुए हैं। लेकिन बोर्ड कोई भी अन्य सरकारी, अर्ध सरकारी, गैर सरकारी विभागों या कोई भी यूनिवर्सिटी अति सूक्ष्म कणों का विश्लेषण नहीं करती है।
विज्ञापन


विश्व सेहत संस्था ने अति सूक्ष्ण कणों का डाटा कहां से लिया और कैसे बिना किसी जांच के इस गैर सरकारी डाटा पर विश्वास करके प्रकाशित करवा कर लोगों को भयभीत किया, यह एक चिंता विषय है। इस संबंधी केंद्रीय पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को पत्र लिखकर तुरंत बैठक बुलाए जाने के लिए लिखा गया है, ताकि सारे मामले की तह तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed