फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Workers, not pay, DC Daft, picketing, CM, OM, Sangrur

मजदूरों का डीसी दफ्तर के सामने रोष धरना

Mon, 04 Jul 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Mon, 04 Jul 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
 Workers, not pay, DC Daft, picketing, CM, OM, Sangrur
संगरूर के डीसी दफ्तर के समक्ष धरना-प्रदर्शन करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
तीन महीने से अदायगी न होने के रोष में पंजाब प्रदेश पल्लेदार मजदूर यूनियन की तरफ से डीसी दफ्तर के सामने धरना लगाकर जमकर नारेबाजी की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष मास्टर तेलू राम धूरी ने कहा कि पल्लेदार मजदूरों को 2016-17 के गेहूं सीजन के दौरान किए काम की अदायगी तीन महीने बीत जाने के बावजूद नसीब नहीं हुई है जिससे पल्लेदार मजदूरों में रोष है। पेमेंट न मिलने की वजह से उनके परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि पल्लेदार मजदूर अपने बच्चों की स्कूल फीस तक भरने में असमर्थ हो गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पल्लेदारों की मजदूरी देने के बजाय प्रदेश सरकार अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिए संगत दर्शन करके करोड़ों रुपये बांट रही है वहीं दूसरी तरफ मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं दी जा रही है। उन्होंने एलान किया कि जब तक उनकी अदायगी नहीं होती तब तक कामकाज ठप रखकर हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर कर्म देओल, रणजीत सिंह संदौड़, रामपाल मूनक, सुखपाल सिंह, राम सिंह दिड़बा, राज सिंह धूरी, करनैल सिंह, शीशपाल सिंह खनौरी, शमशेर सिंह अमरगढ़, सुखदेव सिंह, नरायाण सिंह सुनाम, दर्शन सिंह, जगदीश बिल्लू, अमरजीत सिंह, भिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, निंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed