{"_id":"d64f7870f1fa9873ddad7265a1fff961","slug":"women-held-in-case-of-murder-of-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की हत्या कर छप्पड़ में दबा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की हत्या कर छप्पड़ में दबा दिया
अमर उजाला पटियाला
Updated Wed, 16 Oct 2013 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना घग्गा के गांव दफ्तरीवाला में एक पूर्व फौजी की गुमशुदगी का केस पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक उक्त पूर्व फौजी का कत्ल हो गया था और वारदात को अंजाम उसकी पत्नी व प्रेमी ने दिया था।
दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके थाना घग्गा में हत्या व लाश को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
एसएसपी हरदियाल सिंह मान बुधवार बाद दोपहर पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में बताया कि मंगलवार को इंचार्ज एंटी गुंडा स्टाफ इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह समेत पुलिस पार्टी गांव दफ्तरीवाला मोड के नजदीक चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान गांव के रहने वाले गुरदेव सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि मार्च 2003 में गांव दफ्तरीवाला की एक महिला अमरजीत कौर ने घग्गा थाने में अपने पति पूर्व फौजी जग्गा सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी।
विज्ञापन
इसके कुछ समय बाद ही उक्त महिला ने अपने पति की मौत का जाली सर्टिफिकेट बनवा कर पेंशन लगवा ली है, लेकिन गांव वालों के सामने न तो पूर्व फौजी की मौत हुई है और न ही उसका अंतिम संस्कार हुआ है।
इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जब मामले की जांच की, तो सामने आया है कि पूर्व फौजी की पत्नी अमरजीत कौर के अर्जुन सिंह उर्फ अरजा निवासी घग्गा के साथ अवैध संबंध थे। इसके बारे में पूर्व फौजी को रिटायर होकर घर वापस आने के बाद पता लग गया था और वह इन संबंधों को लेकर एतराज करता था।
इससे तंग आकर अमरजीत कौर ने अपने प्रेमी के साथ साजिश रचकर अपने पति को शराब में कोई जहरीली दवा मिलाकर दे दी। इससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद अमरजीत कौर व उसके प्रेमी ने लाश को गांव के छप्पड़ में दबा दिया था। हालांकि पुलिस को अभी लाश बरामद नहीं हुई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या व लाश को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।