फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Will eliminate corruption and mafia from Punjab - Bhagwant Mann

पंजाब से भ्रष्टाचार और माफिया का खात्मा करेंगे - भगवंत मान

Sun, 06 Feb 2022 10:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Will eliminate corruption and mafia from Punjab - Bhagwant Mann
पटियाला। आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार पंजाब में बनने पर भ्रष्टाचार व माफिया राज का जड़ से खात्मा किया जाएगा। मान ने आगे कहा कि पारंपरिक पार्टियों के नेताओं ने मिलकर पंजाब को लूटा और राज्य को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। नशा माफिया और नेताओं के गठजोड़ ने पैसे कमाने के लिए नौजवानों को नशे के जाल में फंसा दिया है। भ्रष्टाचार और माफिया के कारण पंजाब का खजाना खाली हो गया है और राज्य सरकार पर तीन लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज चढ़ गया है। पूरे पंजाब में 20 हजार करोड़ से ज्यादा का सिर्फ रेत माफिया का कारोबार चलता है। इस पैसे को जनता के काम में लाना है। आप की ओर से भ्रष्टाचार और माफिया को जड़ से खत्म कर पंजाब का खजाना भरा जाएगा। वह रविवार को राजपुरा व पटियाला देहाती हलकों के उम्मीदवारों के हक में चुनाव प्रचार दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मान ने कहा कि यह लड़ाई पंजाब को बचाने की लड़ाई है। पंजाब की राजनीति में फैले भ्रष्टाचार और माफिया को खत्म करने की लड़ाई है। नौजवानों को नशे के चंगुल से निकालने और उन्हें अच्छी शिक्षा व रोजगार देने की लड़ाई है। यह लड़ाई पंजाब के किसानों को बचाने और उन्हें संपन्न बनाने की लड़ाई है। पंजाब की भलाई के लिए हमें इस लड़ाई को हर हाल में जीतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed