{"_id":"61ce1136b5137a0dab06393e","slug":"wife-lover-and-friend-arrested-for-attempting-to-kill-husband-patiala-news-pkl4377757169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला : पति की हत्या के प्रयास में पत्नी-प्रेमी और दोस्त गिरफ्तार, अवैध संबंधों में बन रहा था रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला : पति की हत्या के प्रयास में पत्नी-प्रेमी और दोस्त गिरफ्तार, अवैध संबंधों में बन रहा था रोड़ा
विज्ञापन
पटियाला। थाना सदर समाना के अधीन पड़ते गांव घंगरौली में इलेक्ट्रिशियन को गोली मारकर हत्या के प्रयास के केस को पुलिस ने हल करते हुए पीड़ित की पत्नी व उसके प्रेमी समेत तीनों लोगों को अवैध असलाह समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पत्नी के नाजायज संबंधों बारे पता चलने पर पीड़ित ने इसका विरोध किया था। जिसके बाद आरोपियों ने साजिश रचकर वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपियों की पहचान चरनजीत कौर, प्रेमी रेश्म सिंह निवासी गांव धर्मगढ़ व जगतार सिंह उर्फ तारी निवासी गांव धर्मगढ़ के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक यह अवैध असलाह आरोपी यूपी से लाए थे।
एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने वीरवार को यहां एक पत्रकार वार्ता में बताया कि गांव घंगरौली के रहने वाले इलेक्ट्रिशियन गुरजीत सिंह उर्फ जीता पर 25 दिसंबर 2021 को उस समय बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उसके कंधे के नजदीक गोली मारी थी, जब वह बाइक सवार होकर अपने घर की तरफ जा रहा था। वारदात बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। उधर, गुरजीत सिंह उर्फ जीता की हालत फिलहाल गंभीर है, जो लुधियाना डीएमसी में दाखिल है। इस मामले में थाना सदर समाना पुलिस ने जीता के भाई परमजीत सिंह उर्फ पम्मा के बयान पर जान से मारने की कोशिश व असलाह एक्ट तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।
जांच में सामने आया है कि गुरजीत सिंह की पत्नी चरनजीत कौर के रेशम सिंह नाम के व्यक्ति से संबंध थे, जो रिश्ते में उसका देवर लगता था। इसका पता लगने पर जब जीता ने विरोध किया तो रंजिश में दोनों ने अपने एक साथी जगतार सिंह उर्फ तारी के साथ मिलकर साजिश रची। जिसके तहत बघरौल रोड पर मौका देखकर रेशम सिंह व जगतार सिंह ने पिस्तौल से गुरजीत सिंह जीता पर फायर करके उस पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल समेत तीन कारतूस के अलावा देसी कट्टा समेत कारतूस बरामद किया है।