{"_id":"570e7b654f1c1bb0584a6b0a","slug":"wheat-crops-burnt-seven-acres-two-villages-in-fatehgarh-sahib-fatehgarh-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगढ़ साहिब के दो गांवों में सात एकड़ गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहगढ़ साहिब के दो गांवों में सात एकड़ गेहूं की फसल जली
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Wed, 13 Apr 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब के हल्का अमलोह के गांव बीड़ भमारसी और गुरदनपुर के खेता में आग लगने से जली गेहूं की फसल को दिखाते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलका अमलोह के गांव बीड़ भमारसी और गुरदनपुर के खेतों में खड़ी करीब सात एकड़ गेहूं की फसल हाईटेंशन तारों में शार्ट सर्किट होने से लगी आग की भेंट चढ़ गई। आग पर काबू पाए जाने से पहले ही फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे शिअद वर्किंग कमेटी सदस्य गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने नुकसान का जायजा लेकर तुरंत जिले के डीसी कमलदीप सिंह संघा और पावरकॉम अधिकारियों से फोन पर बात कर घटना की जानकारी दी।
राजू खन्ना ने बताया कि डीसी ने उनकी बात सुनकर तुरंत तहसीलदार को मौके पर भेजने और जली फसल का बनता मुआवजा देने का भरोसा दिया। राजू खन्ना फसल के मालिक सविंदर सिंह पुत्र बीर सिंह निवासी बीड़ भमारसी की चार एकड़, हरजिंदर सिंह रंघेड़ी के दो एकड़ और सविंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह की एक एकड़ फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। किसानों ने अपना दर्द बयान करते हुए बताया कि वह ठेके पर लेकर खेती कर रहे थे। जैसे ही आग लगने की खबर आसपास के इलाकों के लोगों को लगी तो वह तुरंत अपने अपने ट्रैक्टर लेकर बड़ी तादाद में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही बाकी का नुकसान होने को बचा लिया।