फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Wheat crops burnt, Sangrur, tractor trolley burnt, farmers, Sangrur

संगरूर में 68 बीघे गेहूं राख, ट्रैक्टर ट्राली भी जली

Sat, 16 Apr 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Sat, 16 Apr 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
Wheat crops burnt, Sangrur, tractor trolley burnt, farmers, Sangrur
संगरूर के गांव बुगरा में आग की चपेट में आए ट्रैक्टर से आग बुझाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
गांव बुगरा में खेतों में लगी आग से जहां किसानों के 68 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, वहीं एक ट्रैक्टर ट्राली भी आग की भेंट चढ़ गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


किसान गिंदर सिंह अपने खेत में कंबाइन से गेहूं की कटाई कर रहे थे कि अचानक कंबाइन में कोई खराबी आ गई जिसे ठीक करने लगे। इसी दौरान खेत में खड़े ट्रैक्टर ट्राली में स्पार्किंग हो गई, जिससे फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि मौके पर लोगों ने किसी तरह कंबाइन को तो खेत से बाहर निकाल लिया किंतु फसल के साथ ट्रैक्टर ट्राली भी आग की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए जिन्होंने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लोगों में रोष था कि फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बावजूद गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचीं। उधर, सूचना पाते ही नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार, कानूनगो सुखदेव सिंह, पटवारी बिक्कर सिंह ने किसानों के हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed