फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Welcome to the mother of the future Chief Minister of Punjab, Bhagwant Mann, on his arrival in Rajpura.

पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान की माता का राजपुरा में पहुंचने पर स्वागत

Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the mother of the future Chief Minister of Punjab, Bhagwant Mann, on his arrival in Rajpura.
राजपुरा। पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की माता हरपाल कौर के राजपुरा स्थानीय आदर्श कालोनी स्थित अपने परिचित के निवास स्थान पर पहुंचते ही भारी संख्या में पुलिस, राजपुरा विधायिका नीना मित्तल और आप नेताओं की भारी भीड़ लग गई। नीना मित्तल व पूर्व नगर काउंसिल प्रधान प्रवीन छाबड़ा ने माता हरपाल कौर का पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नीना मित्तल व प्रवीन छाबड़ा ने बताया कि पंजाब में पहली बार ऐसी सरकार बनने जा रही है जो भ्रष्टाचार से मुक्त होगी और लोगों में टूट चुके विश्वास को फिर से बहाल करने वाली होगी। उन्होंने कहा कि अति पिछड़े राजपुरा को नए सिरे से संवारने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। इलाके में सड़कों के अलावा स्वच्छ पानी, सीवरेज प्रणाली व पानी निकासी मुख्य मुद्दे हैं जिन्हें पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा। उन्होंने नगर काउंसिल के बारे में कहा कि जल्द ही शहरवासियों को राजपुरा में बदलाव नजर आएगा। 16 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में सभी प्रदेशवासियों को न्योता दिया गया है। शहीदों की धरती पर होने वाला प्रदेश का यह पहला शपथ ग्रहण समारोह होगा। माता हरपाल कौर ने पत्रकारों से हाथ जोड़ते हुए दूरी बनाकर रखी और कुछ भी बताए बगैर वहां से चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed