फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Weather to change in Punjab from October 7 'Yellow alert' for rain

पंजाब में सात अक्तूबर से बदलेगा मौसम: बरसात का येलो अलर्ट, तीन दिन तेज हवाओं के साथ आएगी ठंडक

Mon, 05 Oct 2026 08:13 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Mon, 05 Oct 2026 08:13 AM IST
सार

मानसून की विदाई के बाद फिलहाल पंजाब में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन के साथ रात में भी गर्मी बनी हुई है।

विज्ञापन
Weather to change in Punjab from October 7  'Yellow alert' for rain
पंजाब में बदलेगा माैसम - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

पंजाब में सात अक्तूबर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने सात से नौ अक्तूबर तक तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


इस दौरान कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यह अलर्ट पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली जिलों के लिए जारी किया गया है। बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आने से रात में ठंडक बढ़ सकती है और दिन में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

फिलहाल शुष्क है मौसम
मानसून की विदाई के बाद फिलहाल पंजाब में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, यह सामान्य के आसपास रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया। पटियाला में अधिकतम तापमान 34.9, अमृतसर में 34.7, लुधियाना में 34.8, फरीदकोट में 36.0 और संगरूर में 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


रात का तापमान भी सामान्य से अधिक
पंजाब में रात का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। यानी दिन के साथ रात में भी गर्मी बनी हुई है। प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस पठानकोट में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed