फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Water Supply, outstanding electricity bills, cut connection water crisis in villages, Ropar

बिजली कनेक्शन काटा, कई गांवों पेयजल संकट

Sun, 05 Mar 2017 03:31 PM IST
रोपड़
रोपड़ Updated Sun, 05 Mar 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
Water Supply, outstanding electricity bills, cut connection water crisis in villages, Ropar
रोपड़ के गांव डंगोली में कुएं से पानी भरते लोग। - फोटो : अमर उजाला
वाटर सप्लाई विभाग द्वारा बिजली का बिल जमा न किए जाने के कारण रोपड़ के गांव डंगोली के लोगों की पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। ऐसे में ग्रामीणों को पीने तक के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। पिछले कुछ दिन से यह ग्रामीाण कुएं के पानी पर आश्रित हो चुके हैं।  
विज्ञापन


अब गांवों में पानी की एक बड़ी समस्या पैदा हो गई है। रोपड़ के गांव डंगोली के लोगों ने पानी की सप्लाई बंद होने के बाद कुएं का सहारा लिया गया है। लेकिन कुएं भी लगातार पानी न निकाले जाने के कारण लगभग सूख चुके हैं।
विज्ञापन


गांव के निवासी र्स्वण सिंह, सुरिंदर कौर सरपंच,देवी चंद, सुखवंत सिंह, हरमन सिंह और सुखदेव सिंह ने कहा कि पानी की सप्लाई एकदम बंद होने से यह समस्या हो चुकी है। ऐसी स्थिति में जल्द पानी न मिला तो यह समस्या और ज्यादा बड़ी बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव का कुआं है पर कुएं का लंबे समय तक प्रयोग न होने के कारण पानी नहीं निकलता है। हरमन सिंह ने कहा कि कुएं से पानी निकालने की वह कोशिश कर रहे हैं पर अब तक की कोशिश में नाकामी हाथ लगी है। कई ग्रामीण उम्मीद लगाए हैं कि अब पानी आएगा और नल के पास खड़े रहते हैं। 

गांव चक्ककर्मा की सरपंच उमा देवी, कामरेड पवन कुमार, सुभाष, जसवीर सिंह, नीलम कुमारी, चंदा देवी, पुरषोत्तम सिंह ने कहा कि उनके गांव में मौजूद कुएं में पानी है पर ये पानी पीने लायक नहीं है। कुएं की काफी देर से सफाई न होने की वजह से यह पानी गंदा है। इसे पीने से बीमारी तक हो सकती है।

कुएं में दवाएं न डालने की वजह से पानी साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि चार बाल्टी पानी निकालने के बाद कीचड़ आने लगता है।  गांव की महिलाओं ने कहा कि पानी न मिलने से खाना बनाना मुश्किल है और रसोई का काम रुक गया है। उन्होंने कहा कि पीने के लिए जो पानी भर कर रखा गया था वह खत्म हो चुका है और अब पीने के लिए भी पानी नहीं है।


कुएं से भरे जा रहे पानी को पशुओं के लिए प्रयोग किया जा रहा है। कुएं के पानी के हालात ठीक न होने से इसमें बीमारियां लगने का खतरा हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही पानी की सप्लाई बहाल न की गई तो लोग संघर्ष पर उतर पड़ेंगे। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed