फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Water Supply and Sanitation Minister Surjit Singh Rakhra, Punjab, foundation stone, Patiala

पहल के आधार पर होगा गांवों का विकास: रखड़ा

Wed, 28 Sep 2016 02:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 28 Sep 2016 02:51 PM IST
विज्ञापन
Water Supply and Sanitation Minister Surjit Singh Rakhra, Punjab,  foundation stone, Patiala
पटियाला के गांवों में विकास कार्यों के नींव पत्थर रखते कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार की ओर से गांवों का विकास पहल के आधार पर किया जाएगा। जल सप्लाई एवं सेनिटेशन और उच्च शिक्षा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने समाना सब डिवीजन के सात गांवों खेड़ी फतन, बादशाह कालेकी, बिजलपुर, ढैंठल, नसूपुर, चुपकी असरपुर, असरपुर में विकास कार्यों के नींव पत्थर रखने के मौके पर यह बात कही।
विज्ञापन


रखड़ा ने गांवों में गलियों, नालियों, सड़कों का उद्घाटन किया और विकास कामों के नींव रखे। मौके पर रखड़ा ने माई भागो स्कीम के तहत गांव बादशाहपुर में स्कूल की लड़कियों को साइकिलें भी बांटीं। रखड़ा ने कहा कि इन सात गांवों को करीब 63 लाख की राशि जारी कर दी गई है। समाना हलके के गांवों को विकास कामों के लिए 17 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीएम प्रकाश सिंह बादल की अगुवाई में सरकार ने गांवों के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अहम प्रयास किए हैं। जिस तहत आटा दाल स्कीम, पेंशन स्कीम, मुफ्त बीमा योजना, खेतीबाड़ी के लिए मुफ्त बिजली, गरीबों के लिए 200 यूनिट माफ, शगुन स्कीम, लोगों के लिए बेहतर सेहत व शिक्षा सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से देहाती क्षेत्रों का कायाकल्प किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed