{"_id":"57bc7aac4f1c1b8e63d508af","slug":"water-and-sewerage-project-800-villages-will-take-will-cost-2-200-crore-water-supply-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"2200 करोड़ से 800 गांवों में लगेंगे पानी व सीवरेज प्रोजेक्ट: रखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2200 करोड़ से 800 गांवों में लगेंगे पानी व सीवरेज प्रोजेक्ट: रखड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 23 Aug 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के गांव महिमदपुर मं ग्रामीण जल सप्लाई प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखते कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के देहाती क्षेत्रों के लोगों को पीने के साफ पानी की सप्लाई के लिए सरकार की ओर से 800 गांवों में नई जल सप्लाई स्कीमें, 800 गांवों में ही सीवरेज स्कीमें, 25 गांवों में आरओ प्लांट लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा सेम वाले इलाकों में 108 नई जल सप्लाई स्कीमें चालू करने के साथ-साथ 1000 जल सप्लाई स्कीमों का सर्वपक्षीय सुधार किया जा रहा है।
यह जानकारी जल सप्लाई, सेनिटेशन और उच्च शिक्षा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने पटियाला ब्लाक के गांव रौणी झुग्गियां और महिमदपुर में 80.18 लाख की लागत से नई ग्रामीण जल सप्लाई स्कीमों के नींव पत्थर रखने के दौरान दी। मौके पर उन्होंने गांव रौणी झुग्गियां में नौ लाख की लागत से बनी नई गलियों-नालियों का उद्घाटन भी किया।
उन्होंने बताया कि पटियाला ब्लॉक के गांव रौणी झुग्गियां व महिमदपुर में मंगलवार को जिन दो नई ग्रामीण जल सप्लाई स्कीमों का नींव पत्थर रखा गया है उनके चालू होने से 1609 लोगों को पीने वाला साफ पानी मुहैया होगा।
विज्ञापन
80.18 लाख की लागत से लगाई जा रही इन दो जल सप्लाई स्कीमों में दो पानी वाली ऊंची टंकियों के साथ-साथ 5.67 किमी लंबी पानी की पाइपें बिछाई जाएंगी और हर घर को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। मौके पर रखड़ा ने हाजिर जल सप्लाई व सेनिटेशन विभाग के अधिकारियों को यह स्कीमें दो माह में पूरा करने के आदेश दिए।