फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   water and sevrage bill, patiala, punjab

सवा सौ गज तक के मकानों को भी देना होगा पानी व सीवरेज बिल

Thu, 11 Feb 2016 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 11 Feb 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
water and sevrage bill, patiala, punjab
अब 125 गज तक के मकानों में रहने वाले लोगों पर भी पानी व सीवरेज का बिल लगाया जाएगा, जबकि पहले यह माफ थे।
विज्ञापन


इस संबंधी एजेंडा बुधवार को नगर निगम की जनरल हाउस की बैठक में सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। साथ ही हर घर में पानी का मीटर लगाने व इसका बिल बिजली के बिल के साथ आने का एजेंडा भी पास कर दिया गया। निगम के इस फैसले से लोगों की जेबों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा। कांग्रेसी पार्षदों ने निगम के इस फैसले का विरोध किया, लेकिन उनकी एक न चली।

मेयर अमरिंदर सिंह बजाज की अगुवाई में हुई इस जनरल हाउस की बैठक में कमिश्नर पीएस गिल, ज्वाइंट कमिश्नर नाजर सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर जगदीश चौधरी, डिप्टी मेयर हरिंदर सिंह कोहली समेत निगम के  38 पार्षद मौजूद रहे।

सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई जनरल हाउस की बैठक में पूरे 20 मिनट तक 125 गज तक के मकानों वाले लोगों पर सीवरेज व पानी के बिल लगाने वाले एजेंडे को लेकर हंगामा होता रहा। कांग्रेसी पार्षदों ने इस एजेंडे का काफी विरोध किया। कांग्रेसी पार्षदों के विरोध का जवाब देते हुए अकाली पार्षद व मार्केट कमेटी चेयरमैन हरिंदरपाल सिंह टोहड़ा, पार्षद जसपाल सिंह बिट्ठू चठा, मालविंदर सिंह झिल, राजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि 125 गज तक के जिन लोगों के पास घर हैं, उनके घरों में दो-दो एसी लगे हैं। उनके पास कारें भी हैं, तो ऐसे में वह गरीब कैसे हो गए। निगम की आर्थिक हालत को ठीक करने के लिए लोगों पर वाजिब बिल लगाना समय की जरूरत है।

बैठक में 29 एजेंडे रखे, सभी पास
पानी व सीवरेज के बिलों वाले एजेंडे के अलावा कुल 29 एजेंडे निगम हाउस में रखे गए, जो कुछ मिनटों में ही पास कर दिए गए। इनमें मोदी कालेज चौक का नाम जत्थेदार बाबा बुड्ढा दल जी के नाम पर रखने, त्रिपड़ी में कोहली स्वीट्स से जेल रोड वाली सड़क का नाम स्वर्गीय प्रभजोत सिंह डिसकी के नाम पर रखने का एजेंडा भी पास कर दिया गया।

इसके अलावा निगम जनरल हाउस ने गायों की बेहतर संभाल के लिए काओ सैस भी लगा दिया है। यह सैस जन्म व मौत सर्टिफिकेट पर, बिल्डिंग एप्लीकेशन फीस पर, हाउस टैक्स असैसमेंट पर, म्युनिसिपल लिमिट में पेट्रोल व डीजल की बिक्री, मैरेज पैलेसों व होटलों पर, शराब की बोतल समेत अन्य भी एक दर्जन जगहों से काओ सैस इकट्ठा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed