फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   vijay sampla, punjab politics, election, patiala

एक नवंबर के बाद तेज की जाएगी चुनाव मुहिम : सांपला

Thu, 13 Oct 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Thu, 13 Oct 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
vijay sampla, punjab politics, election, patiala
सांसद विजय सांपला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण मंत्रालय के राज्यमंत्री विजय सांपला ने कहा कि भाजपा की ओर से एक नवंबर के बाद राज्य में चुनाव मुहिम तेज की जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही दावा किया कि भाजपा ने चाहे राज्य के सभी विधानसभा हलकों में आधार कायम किया हुआ है, लेकिन चुनावों दौरान अकाली-भाजपा गठजोड़ कायम रहेगा। वह बुधवार रात एक विवाह समागम में हिस्सा लेने के लिए शहर पहुंचे हुए थे। 
विज्ञापन


इस मौके पर सांपला ने बातचीत में कहा कि दोनों पार्टियों का गठजोड़ राज्य में भाईचारक सांझ बनाए रखने के लिए भी जरूरी है। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से अलग से चुनाव घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। साथ ही बताया कि पंजाब में एक नवंबर से मनाए जाने वाले पंजाबी सूबे के प्रोग्रामों दौरान पहले दिन पीएम नरेंद्र मोदी को मुख्य मेहमान के तौर पर बुलाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में उन्होंने कहा कि सिद्धू बनी बनाई स्टेज पर तो अच्छी भूमिका निभाने में सक्षम हैं। यानी किसी भी पार्टी में बड़ा नेता बनने की क्षमता है, लेकिन अपनी पार्टी चलाने के लिए सिद्धू को काबिल नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed