{"_id":"623f3ed873712d58e537504a","slug":"vigilance-discharged-from-public-dealing-of-personnel-named-in-the-complaint-patiala-news-pkl4457681179","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस को शिकायत में नामित कर्मियों की पब्लिक डीलिंग से छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस को शिकायत में नामित कर्मियों की पब्लिक डीलिंग से छुट्टी
विज्ञापन
राजपुरा। थोक सब्जी मंडी में काम करने वाले व्यापारियों व आढ़तियों की तरफ से रिश्वत मांगकर तंग करने वाले कर्मियों की विजिलेंस पटियाला में शिकायत कर जांच करवाने की मांग करने का असर दिखाई देने लगा है। मार्केट कमेटी ने शिकायत में नामित कर्मचारियों की मंडी डीलिंग से छुट्टी कर उनके स्थान पर काम को सुचारु रूप से चलाने संबंधी अन्य कर्मचारियों को तैनात कर दिया है।
जानकारों के अनुसार बीते दिनों थोक सब्जी मंडी के व्यापारियों व आढ़तियों ने एसएसपी विजिलेंस पटियाला को एक शिकायत पत्र सौंप पर मार्केट कमेटी में तैनात सुपरवाइजर कुलविंद्र सिंह, पुष्पिंद्र सिंह, एक्शन रिकार्डर गुरजंट सिंह, पलविंद्र सिंह पर आरोप लगाया कि वे रिश्वत मांग कर तंग कर करते रहते हैं। जब वे उक्त कर्मचारियों को ऐसा न करने को कहते हैं तो वे ऊंची पहुंच होने की धौंस दिखाते हैं, इस वजह से व्यापारियों में डर का माहौल है।
आरोप है कि कर्मचारी डराकर मंडी से मंथली भी इकट्ठी करने से पीछे नही हैं, इसलिए शिकायत कर्ताओं ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इतना ही नहीं शिकायत कर्ताओं ने रिश्वत लेने संबंधी सुबूत के तौर पर कुछ दस्तावेज भी सौंपे हैं। बताया जाता है कि विजिलेंस के पास शिकायत जाने का असर मार्केट कमेटी कर्मचारियों पर साफ दिखाई देने लगा है, क्योंकि जिन कर्मचारियों पर आरोप लगाए गए हैं विभाग ने उन कर्मचारियों को मंडी की डीलिंग से हटाकर कार्यालय में तैनात कर दिया है। इतना ही नही मंडी में काम को पारदर्शी बनाए रखने की प्रक्रिया के तहत मार्केट कमेटी के एडिशनल सेक्रेटरी जय विजय ने सुबह मंडी का दौरा किया।
विज्ञापन
उक्त खबर संबंधी फोन से पक्ष जानने की कोशिश करने पर मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी जय विजय से संपर्क नहीं हो सका।