{"_id":"62c86bc277be7a46f8398315","slug":"uttarakhand-accident-snatched-lives-of-four-people-of-patiala-district-grief-in-homes-patiala-news-pkl4560056115","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड हादसे ने छीन ली पटियाला जिले के चार लोगों की जिंदगियां, घरों में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड हादसे ने छीन ली पटियाला जिले के चार लोगों की जिंदगियां, घरों में मातम
विज्ञापन
पटियाला। पापा जी तुसी कित्थे चले गए, तुसी तां केहा सी मैं जल्दी आ जावांगा, हुण साड्डा धियान कौन रखेगा, आके देखो साड्डा की हाल हो रेहा ए, रोते-बिलखते धीरज के मुंह से यह शब्द सुनकर पास बैठे लोगों के भी दिल भर आए और आंखें नम हो गईं। 16 वर्षीय धीरज ने उत्तराखंड के रामनगर में शुक्रवार सुबह हुए हादसे में अपने पिता पवन जैकब (45) को खो दिया है। जैकब पटियाला के भीम नगर सफाबादी गेट में रहते थे।
धीरज ने बताया कि पिता आर्केस्ट्रा ग्रुप चलाते थे। ग्रुप में लड़के व लड़कियां डांस कलाकार हैं। बुधवार को ग्रुप उत्तराखंड में मसूरी के पास एक कार्यक्रम में परफार्मेंस देने गया था, जहां से वह लोग शुक्रवार सुबह लौट रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी हादसाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार वालों का रोरोकर बुरा हाल हो गया। धीरज ने बताया कि वह तीन भाई-बहन हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। वह और उसका भाई अभी छोटे हैं। घर में अकेले पिता ही कमाने वाले थे। मां श्री काली माता मंदिर में साफ-सफाई का काम करती हैं।
पवन जैकब के बड़े भाई की बहू अनु ने बताया कि उनके चाचा ससुर बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। अब परिवार में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। उन्होंने पंजाब सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की अपील की। उनके रिश्तेदार व इलाके के कुछ गण्यमान्य लोग गाड़ियां लेकर उत्तराखंड गए हैं ताकि शवों को यहां लाया जा सके।
विज्ञापन
उधर, प्रेम नगर इलाके के रहने वाले इकबाल कुमार (30) की भी पवन जैकब के साथ इस हादसे में मौत हो गई है। हादसे में पटियाला के चार लोगों की मौत हो जाने से यहां के लोगों में मातम पसरा है। इकबाल कुमार भी अपने परिवार का अकेला कमाने वाला था। बताया जा रहा है कि यह आर्केस्ट्रा ग्रुप देश के अलग-अलग राज्यों में परफॉर्मेंस देने जाता था। इसमें शामिल कुछ लड़कियां दूसरे राज्यों की रहने वाली थीं, जिन्होंने पटियाला के राजपुरा में एक मकान किराए पर ले रखा था। राजपुरा जिला पटियाला की कविता पत्नी भूपेंद्र सिंह, निवासी गुरु अंगद देव कालोनी की भी इस हादसे में मौत हो गई है।
जानहवी की मौत से 9 साल की बेटी पर टूटा दुखों का पहाड़
पटियाला के गांव इंद्रपुरा की रहने वाली 32 साल की जाहनवी उर्फ सपना पुत्री बलविंदर सिंह की इस हादसे में मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक पटियाला के गांव इंद्रपुरा की रहने वाली जानहवी की 9 साल की एक बेटी है, जिसका मां की मौत की खबर सुनकर रोना ही नहीं रुक रहा है। पति एक दुकान में काम करता है। घर का गुजारा अकेले उनकी तनख्वाह से नहीं हो पाता था, इसलिए जानहवी पति की मदद के लिए आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करती थी।