फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Used to be beaten up for not having a son, the woman hanged her life

बेटा न होने पर करते थे मारपीट, महिला ने फंदा लगाकर जान दी, पति व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 19 May 2021 10:55 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Used to be beaten up for not having a son, the woman hanged her life
पटियाला। बेटा न होने कारण ससुरालियों की ओर से की जा रही मारपीट से परेशान होकर थाना बनूड़ के अधीन पड़ते गांव जांसला में एक विवाहिता के फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मरने वाली महिला के भाई के बयान पर पति व जेठानी खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

हरदीप सिंह निवासी खेड़ी गुरना ने थाना बनूड़ पास बयान दिया है कि उसकी 28 साल की बहन नीलम रानी की शादी गांव जांसला के रहने वाले गुरविंदर सिंह साथ हुई थी। बेटा न होने कारण पति व जेठानी सरबजीत कौर अकसर उसकी बहन साथ मारपीट करते थे। जिस कारण वह मानसिक तौर पर काफी परेशान रहती थी। इसकी शिकायत उसने मायके परिवार को भी की थी। इसी बीच उनके पास सूचना पहुंची कि उसकी बहन ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। आरोपियों खिलाफ बनूड़ थाना पुलिस ने केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed