फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Unclaimed animals ridden farmers put the jam

लावारिस पशुओं से परेशान किसानों ने लगाया जाम

Tue, 16 Feb 2016 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Tue, 16 Feb 2016 02:58 PM IST
विज्ञापन
Unclaimed animals ridden farmers put the jam
लहरागागा में लावारिस पशुओं की तरफ से किसानों की फसलों के किए जा रहे नुकसान से आहत किसानों ने गागा के सरपंच मनदीप सिंह के नेतृत्व में लहरा-सुनाम मुख्य मार्ग पर धरना लगाकर यातायात बाधित कर दिया।
विज्ञापन


सरपंच मनदीप सिंह ने कहा कि लावारिस पशुओं से फसलों का तो नुकसान हो ही रहा है साथ ही किसानों में आपसी झगड़े भी बढ़ रहे हैं।

इस वजह से क्षेत्र की पंचायतों ने 12 फरवरी को एक पत्र देकर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की प्रशासन से गुहार लगाई थी। प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंगी और मजबूरी में पंचायतों को धरना देना पड़ा। लावारिस पशुओं खेतों में घुसकर किसानों की फसल तबाह कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे किसानों को रात के समय जागकर अपनी फसल बचानी पड़ रही है। पशुओं को भगाते समय पशु अन्य किसानों के खेतों में जा घुसते हैं जिससे किसानों का आपस में टकराव बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आज फिर दोबारा एक मांग पत्र दिया जा रहा है यदि इसके बाद भी प्रशासन ने किसानों की इस गंभीर बन चुकी समस्या की तरफ कदम नहीं उठाए तो पंचायतें संघर्ष तेज करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed