फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   two trains in one line

एक ही ट्रैक पर दौड़ीं इंटरसिटी और मालगाड़ी, बड़ा हादसा टला

Thu, 11 Feb 2016 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Thu, 11 Feb 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
two trains in one line
गांव कौलसेड़ी के पास धूरी-अंबाला रेलवे लाइन पर एक मालगाड़ी और इंटरसिटी मेलगाड़ी बुधवार को एक ही ट्रैक पर आमने सामने आ गईं।
विज्ञापन


हालांकि रेलवे विभाग के फाटक पर तैनात गेटमैन की सूझबूझ की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। धूरी-अंबाला रेल लाइन पर सुबह करीब सवा नौ बजे श्रीगंगानगर-ऋषिकेश इंटरसिटी मेलगाड़ी धूरी रेलवे स्टेशन से चली, लेकिन आगे से आ रही मालगाड़ी के ड्राइवर को घना कोहरा होने की वजह से कोलसेडी स्टेशन का पता नहीं चल पाया और उसने ट्रेन नहीं रोकी जिसकी वजह से ओवररूट हो गया।

मालगाड़ी को कोलसेडी स्टेशन पर रोका जाना था और इंटरसिटी के गुजर जाने के बाद मालगाड़ी को उस ट्रैक पर चढ़ाया जाना था। ऐसा हो नहीं पाया और दोनों ट्रेनें एक ही रूट पर आमने सामने चल पड़ीं।
इसका पता चलते ही रेलवे विभाग हरकत में आ गया और इसकी सूचना टेलीफोन पर दी गई।

इस पर गांव मीरहेड़ी के नजदीक पड़ते रेलवे फाटक के गेटमैन ने रेलवे लाइन पर पटाखे चला दिए। इसकी आवाज सुनकर इंटरसिटी गाड़ी के ड्राइवर ने ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक लगाकर आगे आ रही मालगाड़ी से लगभग एक डेढ़ किलोमीटर पीछे ही रोक लिया। वहीं मालगाड़ी को भी पटाखे जलाकर रोक लिया गया। हालांकि विभाग इसकी जांच में जुट गया कि ऐसा कैसा हुआ और इसमें किसकी लापरवाही है।

रेलवे स्टेशन धूरी में तैनात सहायक स्टेशन मास्टर मनोज कुमार कुछ जानकारी देने से मना कर दिया। मनोज कुमार ने बताया कि इस बारे में उन्हें कुछ भी ने बताने संबंधी उच्चाधिकारियों की हिदायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed