फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two private hospitals in Ludhiana inspected under the Ayushman Bharat insurance scheme.

Patiala News: लुधियाना में आयुष्मान भारत बीमा योजना के तहत 2 निजी अस्पतालों का निरीक्षण

Sat, 20 Sep 2025 08:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Two private hospitals in Ludhiana inspected under the Ayushman Bharat insurance scheme.
-एसएचए पंजाब की टीम ने दस्तावेज, मरीजों का डाटा और उपलब्ध सेवाओं की जांच की
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। लुधियाना जिले में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत आते लाभार्थियों को बिना किसी बाधा और पारदर्शी तरीके से इलाज की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए स्टेट हेल्थ एजेंसी (एसएचए) पंजाब की टीम ने शनिवार को जिले के दो निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। इन अस्पतालों के सभी प्रकार के दस्तावेजों की पड़ताल और लाभार्थी मरीजों के डाटा की जांच की गई। एसएचए की टीम ने मरीजों से सीधे बातचीत करते हुए योजना के तहत समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित किया।
डिप्टी सीईओ पंजाब डॉ. सुरिंदर कौर ने जांच टीम की अगुवाई करते हुए बताया कि उनका उद्देश्य है कि आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रत्येक लाभार्थी पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ अपने अधिकार का लाभ प्राप्त कर सके। इसलिए योजना के अंतर्गत अस्पतालों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर मॉनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि अचानक निरीक्षण की कार्रवाई न केवल गुणवत्ता को बनाए रखने में सहायक होंगी, बल्कि लाभार्थियों का विश्वास भी और मजबूत करेंगी।
विज्ञापन

जांच के दौरान टीम ने अस्पताल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी लाभार्थी योजना के अधिकार से वंचित न रह जाए और प्रत्येक केस की एंट्री, इलाज और भुगतान प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ की जाए। यह भी स्पष्ट किया गया कि इस प्रकार की पड़ताल अन्य ज़िलों में भी नियमित रूप से जारी रहेंगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article