फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two killed in road accident, three injured

सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल

Sat, 20 Feb 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़ Updated Sat, 20 Feb 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
 Two killed in road accident, three injured
गांव अलीपुर में एक ढाबे के पास शुक्रवार की तड़के खड़े ट्रक के पीछे तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी के टकरा गई। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस चौकी घनौली से मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग तीन बजे नंगल के पास पड़ते गांव कथेड़ा निवासी कुछ लोग जयपुर में शिव परिवार की मूर्तियां बुक करवा कर इनोवा गाड़ी से वापस आ रहे थे।
विज्ञापन


जब वह गांव अलीपुर के पास पहुंचे तो गाड़ी के चालक का अचानक संतुलन बिगड़ गया। बेकाबू इनोबा सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे जा टकराई।

इससे संदीप कुमार पुत्र जसवीर सिंह वासी टैगोर नगर लुधियाना, विश्वानाथ पुत्र सालिग राम वासी कथेड़ा थाना नंगल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुमीर शर्मा पुत्र ब्रह्मदत्त, दीपक शर्मा पुत्र मोती लाल और सुशील शर्मा पुत्र मंगत राम तीनों निवासी नंगल गंभीर रूप में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को हाईवे पेट्रोलिंग पार्टी ने सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस पहुंचने से पहले ही फरार हो गया।

चौकी इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed