फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two including a pregnant woman died of dengue

डेंगू से एक गर्भवती महिला समेत दो की मौत

Sat, 16 Oct 2021 10:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Two including a pregnant woman died of dengue
पटियाला। बनूड़ में हर बीतते दिन के साथ डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात बनूड़ के निकटवर्ती गांव कराला की 36 साल की गर्भवती महिला और बनूड़ के वार्ड नंबर 13 के 55 साल के व्यक्ति की डेंगू साथ मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव कराला के सरपंच गुरदीप सिंह व मृतक महिला के पति बलकार सिंह ने बताया कि सुमन रानी (36) को पिछले करीब एक हफ्ते से बुखार आ रहा था। उसका एक प्राइवेट अस्पताल से इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान खून के सैंपल की जांच में महिला को डेंगू होने की पुष्टि हुई और तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सुमन रानी सात माह की गर्भवती थी और उसका एक छह साल का लड़का हर्षित सैनी भी डेंगू से पीड़ित बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे का भी इलाज चल रहा है। सरपंच ने बताया कि गांव में कईं डेंगू के केस सामने आ रहे हैं। गौरतलब है कि गांव की 45 वर्षीय एक महिला भुपिंदर कौर की डेंगू से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed