फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two hundred million of outstanding principal, government arrears, farmer, Sunam, Sangrur

सरकार पर धान का ढाई सौ करोड़ बकाया, गुस्से में किसान

Fri, 25 Nov 2016 03:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Fri, 25 Nov 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
Two hundred million of outstanding principal, government arrears,  farmer,  Sunam, Sangrur
खेती - फोटो : फाइल फोटो
एक माह पहले खरीदे धान की करीब ढाई सौ करोड़ रुपये की अदायगी नहीं होने से किसान, आढ़ती वर्ग के सब्र का बांध टूटने के कगार पर है। अदायगी न होने से किसान की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने के अलावा खेती की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन


खेती आधारित क्षेत्र होने के कारण इस जिले के बाजारों की भी आर्थिकता डगमगाने लगी है। नोटबंदी ने तो इस समस्या में आग में घी डालने का काम किया है। लेन देन का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।     
विज्ञापन


सुनाम अनाज मंडी में मार्कफेड ने 24 अक्टूबर तक खरीदे धान की अदायगी ही की है। पनसप ने 26 अक्टूबर और पनग्रेन ने 30 अक्टूबर तक खरीदे धान की पेमेंट की है। अन्य खरीद केंद्रों तथा मंडियों की स्थिति भी ठीक इसी तरह की है। जिले में धान का करीब ढाई सौ करोड़ रुपये बकाया खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे किसान, आढ़ती व मजदूर वर्ग बेहद परेशान है। गांव तोलावाल के किसान जसवंत सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियां किसानों को बर्बाद करने वाली हैं। धान की अदायगी चौबीस घंटे के भीतर करने के केंद्र व राज्य सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। 

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार, कांग्रेस हितेषी होने का मात्र ढोंग कर रहे हैं। किसान फसल के पैसे के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। किसानों की फसल को खरीदे एक माह का समय बीत गया है, लेकिन सरकार मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।  


जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी मनजीत सिंह ने कहा कि अगले दो या तीन दिन के भीतर धान की पेमेंट कर दी जाएगी। दो सौ करोड़ से ज्यादा धान का बकाया है। किसान अदायगी की चिंता नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed