फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Tunnel found in the well, the village of Sangrur in Fort Hkima tunnel, tunnel, police, Sangrur

कुएं में सुरंग मिलने से सनसनी, जाने कहां और किसने खोदी

Fri, 09 Dec 2016 03:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Fri, 09 Dec 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
Tunnel found in the well, the village of Sangrur in Fort Hkima tunnel, tunnel, police, Sangrur
संगरूर जिले के गांव किला हकीमां में कुएं में खोदी गई सुरंग। - फोटो : अमर उजाला
जिले के गांव किला हकीमा में खेत के कुएं से सुरंग निकलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। कुएं के पास तंत्र मंत्र का साजो सामान भी मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी यहां पहुंच गए।
विज्ञापन


किला हकीमा निवासी सतनाम सिंह ने कहा कि करीब एक माह पहले कुछ व्यक्ति इस कुएं के पास पराली की ट्राली उतारने आए थे। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कहा है कि कुएं में खुदाई की गई लेकिन इसे सुरंग कहना ठीक नहीं। 
विज्ञापन

उनका कहना था कि उन्होंने यह खेत ठेके पर ले लिया है। उन्होंने कुएं के पास सीढ़ी समेत अन्य सामान देखा और जब उन्होंने कुएं में देखा तो उसमें सुरंग बनी थी। जिसे देखकर वह हैरान रह गए। इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मौके पर पहुंचे धूरी के डीएसपी करन शेर सिंह ने कहा कि कुएं के भीतर एक तरफ खुदाई की गई है लेकिन इसको सुरंग कहना ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है और जल्द सच्चाई सामने लाई जाएगी।


गांववासियों ने कहा कि कुएं में सुरंग जैसी ही खुदाई की गई है। यदि ऐसा है तो इसे अंजाम देने वाले लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। कुएं के पास एक दरख्त पर एक पर्चा चिपका था इसमें उर्दू में कुछ लिखा हुआ है और आसपास अन्य सामान के साथ तंत्र-मंत्र का साजोसामान भी पड़ा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed