{"_id":"5849902f4f1c1b732a44845c","slug":"tunnal-in-well-punjab-news-village-kila-hakima-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव किला हकीमा में कुएं में सुरंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव किला हकीमा में कुएं में सुरंग
ब्यूरो,अमर उजाला/संगरूर
Updated Thu, 08 Dec 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
संगरूर के गांव किला हकीमा में कुएं में खोदी गई सुरंग की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव किला हकीमा में खेत के कुएं से सुरंग निकलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
कुएं के पास तंत्र मंत्र का साजो सामान भी मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी यहां पहुंच गए। जानकारी के अनुसार किला हकीमा निवासी सतनाम सिंह ने कहा कि करीब एक माह पहले कुछ व्यक्ति इस कुएं के पास पराली की ट्राली उतारने आए थे। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कहा है कि कुएं में खुदाई की गई लेकिन इसे सुरंग कहना ठीक नहीं।
उनका कहना था कि उन्होंने यह खेत ठेके पर ले लिया है। वीरवार उन्होंने कुएं के पास सीढ़ी समेत अन्य सामान देखा और जब उन्होंने कुएं में देखा तो उसमें सुरंग बनी थी। जिसे देखकर वह हैरान रह गए। इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। यहां मौके पर पहुंचे धूरी के डीएसपी करन शेर सिंह ने कहा कि कुएं के भीतर एक तरफ खुदाई की गई है लेकिन इसको सुरंग कहना ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है और जल्द सच्चाई सामने लाई जाएगी।
गांववासियों ने कहा कि कुएं में सुरंग जैसी ही खुदाई की गई है। यदि ऐसा है तो इसे अंजाम देने वाले लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। कुएं के पास एक दरख्त पर एक पर्चा चिपका था इसमें उर्दू में कुछ लिखा हुआ है और आसपास अन्य सामान के साथ तंत्र-मंत्र का साजोसामान भी पड़ा था।