फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Tug of war championship Patiala, Punjab, Manipur, Himachal Pradesh, Uttar Pradesh, Punjab

रस्साकशी में पंजाब ने मणिपुर, हिमाचल ने यूपी को हराया

Tue, 29 Mar 2016 03:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 29 Mar 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
Tug of war championship Patiala, Punjab, Manipur, Himachal Pradesh, Uttar Pradesh, Punjab
पट‌ियाला में आयोज‌ित रस्कासी प्रत‌ियोग‌िता में ‌‌ह‌िस्सा लेतीं ख‌िलाड़ीं। - फोटो : amarujala
पंजाबी यूनिवर्सिटी के राजा भालिंदरा सिंह स्पोर्ट्स कांप्लैक्स में नौंवी ओपन नेशनल और तीसरी बीच सीनियर राष्ट्रीय रस्साकशी चैंपियनशिप शुरू हो गई। इसका उद्घाटन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह ने किया। इस मौके पर विभिन्न राज्यों से आई 37 टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के जरिये मुख्य मेहमान को सलामी दी।
विज्ञापन


पहले दिन हुए मुकाबलों में 640 किलोग्राम पुरुष वर्ग में पंजाब ने मणिपुर को, हिमाचल प्रदेश ने उत्तर प्रदेश को, मणिपुर ने बिहार को, पंजाब ने पंजाब पावरकाम को और जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराया। 560 किलोग्राम मिक्स वर्ग में पंजाब ने मणिपुर को, बिहार ने उत्तर प्रदेश को, पंजाब ने दिल्ली को, पंजाब पावरकाम ने दिल्ली को, 480 किलोग्राम महिला वर्ग में पंजाब ने कर्नाटक को और मणिपुर ने बिहार को हराया।
विज्ञापन


वीसी डा. जसपाल सिंह ने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी जहां ओलंपिक लहर के साथ संबंधित खेलों के क्षेत्र में पिछले एक दशक से देश की नंबर एक यूनिवर्सिटी बनी हुई है, वहीं इसने रिवायती खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास जारी रखे हैं। जिसके बहुत बढ़िया नतीजे सामने आ रहे हैं। इस मौके पर डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. राजकुमार शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर डा. गुरदीप कौर, सहायक डायरेक्टर महिंदरपाल कौर, डा. जसबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed